App

Traffic Advisory Update: धनतेरस और दीपावली पर भारी भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर वाहनों की 'NO ENTRY'

धनतेरस और दीपावली पर भारी भीड़ को लेकर पटना ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. 6 और 7 नवंबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है.

Traffic Advisory Update: धनतेरस और दीपावली पर भारी भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर वाहनों की 'NO ENTRY'
Image Credit: पटना ट्रैफिक एडवाइजरी (AI IMAGE)

धनतेरस और दीपावली के मौकों पर पटना के बाजारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं. 6 नवंबर से लेकर 7 नवंबर तक के लिए यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. इन नियमों से अग्निशमन, एंबुलेंस, मरीज और शव वाहनों को छूट दी गई है. देखें ट्रैफिक एडवाइजरी-

1. खेतान मार्केट/चूड़ी मार्केट और आसपास की यातायात व्यवस्था

  • मछुआटोली, बारी पथ से बाकड़गंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. जिन वाहनों को मछुआटोली से पश्चिम बारी पथ, बाकड़गंज की ओर जाना होगा, वे मखनियां कुआं होते हुए अशोक राजपथ से अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे.
  • दिनकर गोलंबर से नाला रोड एवं मछुआटोली की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.
  • अशोक राजपथ जाने वाले वाहन दिनकर गोलंबर-प्रेमचंद गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे.
  • 6 नवंबर और 7 नवंबर को 14:00 बजे से 22:00 बजे तक दिनकर गोलंबर से दोनों तरफ (साहित्य सम्मेलन, नाला रोड) की ओर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा.
  • बाकड़गंज से पूर्व दिशा में मछुआटोली की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  •  कदमकुआं मोड़ से चूड़ी मार्केट एवं ठाकुरबाड़ी मोड़ की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
  • कोई भी मालवाहक वाहन बुद्धमूर्ति गोलंबर से नाला रोड की तरफ नहीं आएगा. इन वाहनों को बुद्धमूर्ति गोलंबर से पश्चिमी लोहनिपुर से राजेंद्र नगर की ओर मोड़/परिवर्तित कर दिया जाएगा.

Image

2. सिटी सेंटर मॉल / बुद्ध मार्ग के आसपास की यातायात व्यवस्था-

  • छज्जूबाग मोड़ से सिटी सेंटर मॉल की ओर आने वाला मार्ग वन-वे रहेगा. (आपातकालीन वाहनों को छोड़कर)
  • बुद्ध मार्ग में कोतवाली की ओर से आने वाले ऑटो/ई-रिक्शा को पूर्व दिशा में छज्जूबाग की तरफ जाने की अनुमति होगी.
  • सिटी सेंटर मॉल/ताज होटल के पार्किंग परिसर से निकलने वाले वाहन निकासी गेट से बाएं होकर नवीन पुलिस केंद्र की तरफ जाएंगे. इसके बाद अशोक राजपथ/मरीन ड्राइव होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे.
  • अशोक राजपथ से सिटी सेंटर मॉल की ओर आने वाले वाहन नवीन पुलिस केंद्र गेट नंबर-01 से बैक रोड होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे.

Image

जेपी गंगापथ पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

इस अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए छोटी चारपहिया गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था जेपी गंगा पथ पर की जाएगी. दीघा गोलंबर से एलसीटी घाट तक एक लेन में छोटी चारपहिया गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी.

Image

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More