App

गणेश उत्सव पर दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार: Video देख चकराया फैंस का सिर, बोले- कम से कम पूजा में तो सही कपड़े पहनें

गणेश पूजा उत्सव में दिशा पाटनी के रिवीलिंग आउटफिट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर पैपराजी मानव मंगलानी के वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है. क्या है पूरा मामला और लोगों ने क्या-क्या कमेंट्स किए हैं.

गणेश उत्सव पर दिशा पाटनी का बोल्ड अवतार: Video देख चकराया फैंस का सिर, बोले- कम से कम पूजा में तो सही कपड़े पहनें
Image Credit: Disha Patani Revealing Dress

Disha Patani Trolled: गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर जहां पूरा बॉलीवुड ट्रेडिशनल लुक में बप्पा के दर्शन करने पहुंचा, वहीं दिशा पाटनी अपने बोल्ड और रिवीलिंग अवतार को लेकर चर्चा में आ गई हैं. गणेशोत्सव के एक इवेंट में दिशा पाटनी का लुक सामने आते ही इंटरनेट पर सनसनी फैल गई. पैपराजी मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद कमेंट बॉक्स में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हर कोई एक्ट्रेस की ड्रेसिंग चॉइस पर सवाल उठा रहा है.

गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस खास मौके पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे एक से बढ़कर एक एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आए, लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एंट्री हुई, हर किसी की नजरें उनके लुक पर टिक गईं. दिशा ने रेड कलर का लहंगा-चोली कैरी किया था, जिसके साथ उनका ब्लाउज काफी डीप नेक और ब्रालेट स्टाइल में था. इस रिवीलिंग ड्रेस में दिशा की अपीयरेंस देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई.

 

 

वीडियो पर भड़का लोगों का गुस्सा

मशहूर पैपराजी मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा पाटनी का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में दिशा पोज देती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. बप्पा की पूजा जैसे धार्मिक मौके पर इस तरह का लुक देखकर यूथ और नेटिजन्स काफी हैरान नजर आए. देखते ही देखते इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के गुस्से की बाढ़ आ गई.

यूजर ने बोला- इंस्टाग्राम को अब डिसलाइक बटन लाना ही पड़ेगा

सोशल मीडिया पर लोग दिशा के इस ड्रेसिंग सेंस को लेकर बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम को अब सच में एक डिसलाइक बटन लॉन्च कर देना चाहिए. वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि किसी की पर्सनल चॉइस पर सवाल नहीं है, लेकिन कम से कम त्योहार और पूजा के दिन तो सही और ढंग के कपड़े पहनने चाहिए.

Disha Patani Reaction

विदेशियों से हुई तुलना, इंटरनेट पर लगी कमेंट्स की झड़ी

ट्रोलिंग का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ. एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनसे बेहतर तो विदेशी लोग होते हैं, जो किसी कल्चरल इवेंट में आते हैं तो कम से कम सही तरीके से तैयार होकर आते हैं. वहीं एक और यूजर ने तीखा कमेंट करते हुए लिखा कि यह लड़की कभी नहीं सुधरेगी, इसको भगवान के दर्शन के लिए बुलाया गया है या फिर अंग प्रदर्शन करने के लिए. इसके अलावा कई लोगों ने लिखा कि क्या इन लोगों के मन में अपने धर्म के लिए कोई इज्जत नहीं बची है.

Disha Patani Reaction

पहले भी बोल्ड लुक्स को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं दिशा

यह कोई पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी अपने बोल्ड आउटफिट्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर उनके रिवीलिंग कपड़ों को लेकर विवाद हो चुका है. लेकिन इस बार गणेश पूजा जैसे पावन पर्व पर ऐसा लुक कैरी करने की वजह से लोगों का गुस्सा ज्यादा बढ़ गया है. फिलहाल, अभी तक दिशा पाटनी की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More