SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मुझे अब कोई कास्ट क्यों करेगा?' कैंसर के इलाज के बाद टूटीं दीपिका कक्कड़, छलका दर्द

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि कैंसर के इलाज के दौरान उन्हें कोई कास्ट क्यों करेगा. एक्ट्रेस जल्द ही म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक करेंगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 21, 2026, 10:21 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 10:23 PM IST
Join

दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं. दीपिका के फैंस को फिर से स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं. दीपिका ने बताया है कि वह टीवी शो नहीं कर पाएंगी. एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया है.

दीपिका ने बताया मुझे कोई क्यों कास्ट करेगा

दीपिका इन दिनों म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं. एक्ट्रेस शूट के जरिए कमबैक कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने बताया है कि वह टीवी सीरियल में वापसी नहीं कर सकती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि इस समय जो उनकी हेल्थ कंडीशन है उसे देखते हुए वह रोज तो काम नहीं कर पाएंगी, इसके  अलावा कोई मुझे ऐसे ट्रीटमेंट के साथ कास्ट क्यों करेगा.

ट्रीटमेंट पर एक्ट्रेस का रिएक्शन

दीपिका ने बोला कि इसमें कोई बात नहीं है, क्योंकि ट्रीटमेंट के साइड इफेट्स होते हैं तो काम ना करने पाने को लेकर एक्ट्रेस को अफसोस नहीं है. दीपिका ने बताया है कि शोएब के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो शूट किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि गाने के लिए 1 दिन में शूट करना था जिसे वह मैनेज कर सकती हैं.

टीवी सीरियल नहीं म्यूजिक वीडियो में क्यों कर रही हैं काम?

दीपिका ने बताया है कि वह लंबे समय तक सेट पर शूटिंग नहीं कर सकती हैं, लेकिन वह म्यूजिक वीडियो कर सकती हैं. क्योंकि म्यूजिक वीडियो में टीवी सीरियल की तरह रोज-रोज नहीं जाना पड़ता है. वहीं ज्यादा देर तक काम भी नहीं करना पड़ता है. म्यूजिक वीडियो का वन डे शूट होता है जिसे वह मैनेज कर सकती है. इसके अलावा म्यूजिक वीडियो के लिए हल्की-फुल्की रिहर्सल करनी पड़ती है.

कैंसर से जीती जंग

साल 2025 में दीपिका ने बताया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हैं. उनका ट्यूमर सर्जरी के दौरान निकाला गया था. इसके बाद से ही एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी हेल्थ जर्नी अपडेट करती रहती हैं. दीपिका ने बताया है कि कैसे कीमोथेरेपरी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों और साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा था.

दीपिका कक्कड़ का करियर

दीपिका कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी से शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में नजर आई थी. लेकिन एक्ट्रेस को घर-घर पहचान सीरियल ससुराल समर का से मिला. इसके बाद वह नच बलिए, झलक दिखलाजा, बिग बॉस 12, कहां हम कहां तुम, सेलिब्रिटी मास्टरफेस जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES