)
दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं. दीपिका के फैंस को फिर से स्क्रीन पर देखने को बेताब हैं. दीपिका ने बताया है कि वह टीवी शो नहीं कर पाएंगी. एक्ट्रेस ने इसके पीछे का कारण भी बताया है.
दीपिका इन दिनों म्यूजिक वीडियो शूट कर रही हैं. एक्ट्रेस शूट के जरिए कमबैक कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने बताया है कि वह टीवी सीरियल में वापसी नहीं कर सकती हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि इस समय जो उनकी हेल्थ कंडीशन है उसे देखते हुए वह रोज तो काम नहीं कर पाएंगी, इसके अलावा कोई मुझे ऐसे ट्रीटमेंट के साथ कास्ट क्यों करेगा.
दीपिका ने बोला कि इसमें कोई बात नहीं है, क्योंकि ट्रीटमेंट के साइड इफेट्स होते हैं तो काम ना करने पाने को लेकर एक्ट्रेस को अफसोस नहीं है. दीपिका ने बताया है कि शोएब के साथ उन्होंने म्यूजिक वीडियो शूट किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि गाने के लिए 1 दिन में शूट करना था जिसे वह मैनेज कर सकती हैं.
दीपिका ने बताया है कि वह लंबे समय तक सेट पर शूटिंग नहीं कर सकती हैं, लेकिन वह म्यूजिक वीडियो कर सकती हैं. क्योंकि म्यूजिक वीडियो में टीवी सीरियल की तरह रोज-रोज नहीं जाना पड़ता है. वहीं ज्यादा देर तक काम भी नहीं करना पड़ता है. म्यूजिक वीडियो का वन डे शूट होता है जिसे वह मैनेज कर सकती है. इसके अलावा म्यूजिक वीडियो के लिए हल्की-फुल्की रिहर्सल करनी पड़ती है.
साल 2025 में दीपिका ने बताया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हैं. उनका ट्यूमर सर्जरी के दौरान निकाला गया था. इसके बाद से ही एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी हेल्थ जर्नी अपडेट करती रहती हैं. दीपिका ने बताया है कि कैसे कीमोथेरेपरी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों और साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा था.
दीपिका कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में नीर भरे तेरे नैना देवी से शुरुआत की थी. इसके बाद एक्ट्रेस अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो में नजर आई थी. लेकिन एक्ट्रेस को घर-घर पहचान सीरियल ससुराल समर का से मिला. इसके बाद वह नच बलिए, झलक दिखलाजा, बिग बॉस 12, कहां हम कहां तुम, सेलिब्रिटी मास्टरफेस जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं.