)
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कंसर्ट इंदौर में 15 नवंबर को होना है. कंसर्ट होने से पहले जिले के बाल संरक्षण अधिकारी ने एक निर्देश जारी करते हुए कंसर्ट के दौरान चार सॉन्ग को गाने पर रोक लगा दी है. कंसर्ट में दिलजीत पटिलाया पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचो फीम और जट्ट फायर करदा सॉन्ग नहीं गा सकते हैं. बाल सरंक्षण अधिकारी का कहना इन सॉग्स से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. जिस वजह से सिंगर को इन गानों को ना गाने का निर्देश दिया है.
महिला एंव बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल के मैनेजमेंट को लेटर लिखकर इन गानों को कंसर्ट में शामिल ना करने का निर्देश दिया है. इन सॉन्ग में शराब, नशे और हथियारों का जिक्र है. विभाग का कहना है कि इससे बच्चों पर गाने का गलत असर पड़ सकता है.