‘इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है, ना बात करने की तमीज है...’, आखिर क्यों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए दीया मिर्जा के मुंह से निकली ऐसी बातें?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. दीया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग करते हुए उनके बिहेवियर को लेकर कुछ बातें बोली हैं, जिन्होंनें फैंस को भी हैरान कर दिया. आखिर इन दोनों स्टार्स के बीच चल क्या रहा है ये फैंस भी जानना चाहते हैं.
बॉलीवुड में इन दिनों एक नया बवाल मच गया है. अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. उन्होंने जाने-माने एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कुछ ऐसा लिखा, जिसने पढ़ने के बाद फैंस भी उलझन में पड़ गए. आमतौर पर दीया विवादों से दूर रहना ही पसंद करती हैं और अपनी बात को शांति से रखती हैं, लेकिन इस बार उनका ये ‘तीखा अंदाज’ देखकर फैंस भी दंग रह गए. अब सोशल मीडिया पर लोग यही कयास लगा रहे हैं कि आखिर अचानक इन दोनों स्टार्स के बीच ऐसा क्या हो गया?
बुधवार 18 नवंबर को दीया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. दरअसल, दीया ने अपने इस नोट में सीधे तौर पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए उनको लेकर काफी कुछ ऐसा लिखा, जिसने सबके होश उड़ा दिए. दीया ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है. ना बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है. बिल्कुल ऑफेंसिव कैरेक्टर’. दीया के इस तीखे बयान के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सवालों की लाइन लग गई.
नवाजुद्दीन के बर्ताव पर भड़कीं दीया
दीया के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने सीधा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बर्ताव पर तीखा वार किया है. फिल्म इंडस्ट्री में दीया को हमेशा से एक बहुत ही शांत और मिलनसार इंसान के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में अपने ही किसी को-स्टार के लिए उनका इस तरह का सख्त लहजा हर किसी को हैरान करने वाला है. दीया ने बिना किसी हिचकिचाहट के नवाजुद्दीन के ‘एटीट्यूड’ को गलत बताया. उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है. लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं. साथ ही इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट हर तरफ तेजी से वायरल हो रहे हैं.
पोस्ट के पीछे की वजह अभी भी साफ नहीं
हैरानी की बात ये है कि दीया मिर्जा ने इतना बड़ा बयान तो दे दिया, लेकिन इसके पीछे की असली वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया कि नवाजुद्दीन ने ऐसा क्या किया या कहा, जिसके चलते उन्होंने एक्टर के लिए इतनी बड़ा बात कह दी. ये भी साफ नहीं हो पाया है कि ये किसी पुराने प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला है या फिर हाल ही में किसी सेट पर दोनों के बीच कोई अनबन हुई है. फिलहाल पूरी वजह एक राज बनी हुई है, लेकिन दोनों के फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे कि बिना किसी वजह हे दीया ने इतना हैरान कर देने वाला पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तरफ से नहीं आया कोई जवाब
हालांकि, ज्यादातर फैंस ये कयास लगा रहे हैं और कमेंट्स में भी पूछ रहे हैं क्या दोनों साथ में किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, जिसका ये एक प्रमोशन हो सकता है. इसके साथ ही दीया मिर्जा के इस वायरल पोस्ट के बाद अब सभी की नजरें नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर टिकी हुई हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक नवाजुद्दीन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. उन्होंने न तो सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया है और न ही किसी तरह की सफाई दी है. फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि नवाजुद्दीन इस गंभीर आरोप पर क्या जवाब देते हैं और इस विवाद पर अपनी क्या बात रखते हैं.
फैंस के बीच मची हलचल, तरह-तरह के लग रहे कयास
इस पूरे मामले ने अब दोनों स्टार्स के फैंस को दो अलग-अलग गुटों में बांट दिया है. एक तरफ जहां कई लोग दीया मिर्जा के सपोर्ट में खुलकर सामने आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर ऐसे यूजर्स की भी कमी नहीं है जो इसे किसी नई फिल्म या वेब सीरीज का प्रमोशन मान रहे हैं. वैसे भी आजकल अपनी आने वाली फिल्मों की चर्चा कराने के लिए सेलेब्स अक्सर ऐसे ही अनोखे और चौंकाने वाले तरीके अपनाते हैं. हालांकि, अब ये सच में कोई बड़ा झगड़ा है या फिर महज किसी नए प्रोजेक्ट के लिए किया गया पब्लिसिटी स्टंट, इस बात से पर्दा तो आने वाले वक्त में ही उठ पाएगा, जिसको लेकर फैंस भी वेट कर रहे हैं.