App

रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ कार कलेक्शन! 3.46 Cr की हमर ईवी से लेकर 3.17 Cr की मर्सिडीज तक; रईसी देख खुला रह जाएगा मुंह

Ranveer Singh Car Collection: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियों में है. उनके पास करोड़ों की ऐसी शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. पावरफुल इलेक्ट्रिक एसयूवी से लेकर सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कारों तक, जानिए उनके गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां मौजूद हैं.

रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ कार कलेक्शन! 3.46 Cr की हमर ईवी से लेकर 3.17 Cr की मर्सिडीज तक; रईसी देख खुला रह जाएगा मुंह
Image Credit: होश उड़ा देगा रणवीर सिंह का धांसू कार कलेक्शन

बॉलीवुड के ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग और यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वे अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस और पिता बनने की खुशी एंजॉय कर रहे हैं. अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा रणवीर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के लिए काफी सुर्खियों में रहते हैं. उनके गैराज में दुनिया की कई बेहतरीन और सबसे तेज रफ्तार गाड़ियां खड़ी हैं. इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, उनके पास कई करोड़ रुपये की लग्जरी कारें मौजूद हैं, जो उनकी रईसी और पसंद को बखूबी दिखाती हैं.

रणवीर के कार कलेक्शन की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसमें आपको पावर, स्पीड और कंफर्ट का गजब का मेल है. भारी-भरकम इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ-साथ बेहद तेज दौड़ने वाली सुपरकारें भी उनके गैराज की शान बढ़ाती हैं. जी न्यूज इंग्लिश की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के आधार पर उनके पास लग्जरी एसयूवी से लेकर क्लासिक सेडान तक सब कुछ है. उनका ये शानदार काल कलेक्शन बताता है कि रणवीर सिंह को ऑटोमोबाइल की दुनिया की मॉर्डन टेक्निक और रॉयल ठाठ-बाट दोनों का कितना शौक है.

Ranveer Singh Car Collection

जीएमसी हमर ईवी 3एक्स और रेंज रोवर

रणवीर सिंह के गैराज की सबसे धांसू गाड़ियों में ‘जीएमसी हमर ईवी 3एक्स’ शामिल है, जिसकी भारत में कीमत करीब 3.46 करोड़ रुपये बताई जाती है. ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो सड़क पर अपनी भारी-भरकम मौजूदगी और क्रैबवॉक जैसे नए फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही उनके पास लगभग 2.60 करोड़ रुपये की ‘रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी’ भी है. ये कार अपने लंबे व्हीलबेस और बेहद कंफर्ट केबिन के लिए मशहूर है. ये गाड़ी बड़े-बड़े सितारों की पहली पसंद है, क्योंकि सफर के दौरान ये कंफर्ट देती है.

मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600

साथ ही उनके कलेक्शन में ‘मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस 600’ भी शामिल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.75 करोड़ रुपये से 3.17 करोड़ रुपये के बीच है. ये गाड़ी किसी रॉयल लिमोजिन से कम नहीं लगती. इसके अंदर पीछे बैठने वालों के लिए खास रिक्लाइनिंग सीटें और मसाज की सुविधा मिलती है. इसमें लगा पावरफुल वी8 इंजन इसे लंबी दूरी और रफ्तार के लिए बेहतरीन बनाता है. ये गाड़ी आराम और एसयूवी की मजबूती का सबसे शानदार नमूना है. रणवीर जब इस गाड़ी में सफर करते हैं, तो उनका रॉयल स्टाइल साफ नजर आता है.

Ranveer Singh Car Collection

लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल

रणवीर सिंह के एनर्जेटिक स्टाइल से बिल्कुल मेल खाती है उनकी ‘लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल’. इस गाड़ी की कीमत करीब 3.43 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. इसका स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक पहली नजर में ही ध्यान खींच लेता है. इसमें 650 बीएचपी की पावर देने वाला बेहद पावरफुल इंजन लगा है, जो इसे पलक झपकते ही तेज रफ्तार पकड़ने में मदद करता है. ये एक ऐसी गाड़ी है, जो सुपरकार जैसी रफ्तार भी देती है और इसे डेली लाइफ में कंफर्ट से चलाया भी जा सकता है. रणवीर सिंह अक्सर इस गाड़ी के साथ सबसे ज्यादा स्पॉट किए जाते हैं.

एस्टन मार्टिन और जगुआर की क्लासिक गाड़ियां

इसके अलावा रणवीर सिंह के पास करीब 3.3 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली ‘एस्टन मार्टिन रैपिड एस’ भी है. वी12 इंजन वाली ये चार दरवाजों की स्पोर्ट्स कार रफ्तार और खूबसूरती का यूनिक मेल है. इसके अलावा उनके पास लगभग 1 करोड़ रुपये की ‘जगुआर एक्सजे एल’ भी मौजूद है. ये ब्रिटिश सेडान अपने क्लासिक लुक और पीसफुल जर्नी के लिए जानी जाती है. जहां एक तरफ उनके पास तेज रफ्तार वाली गाड़ियां हैं, वहीं जगुआर जैसी कार उनके गैराज को एक धांसू लुक वाली लग्जरी गाड़ी भी है. ये पूरा कलेक्शन रणवीर के उम्दा टेस्ट को दिखाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More