दूसरे दिन गिरी कमाई, फिर भी रचा इतिहास: धनुष-ममूटी की ‘OM’ ने महज दो दिन में किया बंपर कलेक्शन; जानें पूरा हिसाब
साउथ सुपरस्टार धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई एक्शन-थ्रिलर ‘OM: ऑपरेशन मोल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. लाल चंदन तस्करी पर बनी इस फिल्म की दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सबको चौंका दिया है.
साउथ सुपरस्टार धनुष एक बार फिर अपनी नई स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ओएम चैप्टर 1: उधिरम’ के साथ सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी कर चुके हैं. राजकुमार पेरियासामी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रान्स जैसे शानदार कलाकारों की टोली नजर आ रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों का प्यार मिल रहा है, जिसकी बदौलत इस फिल्म ने बंपर कमाई के साथ अपनी शुरुआत की. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसने फैंस के साथ-साथ मेकर्स की भी टेंशन को बढ़ा दिया.
फिल्म की कहानी लाल चंदन की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए एक सीक्रेट मिशन की है. मूवी में धनुष एक अंडरकवर पुलिस ऑफिसर ‘पलानी’ यानी ‘थिरुकुमारन’ के रोल में नजर आते हैं. वे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु बॉर्डर पर राज करने वाले खतरनाक तस्कर और पावरफुल नेता ‘बर्मा कार्तिकेयन’ (ममूटी) के गैंग में चुपचाप शामिल हो जाते हैं. दूसरी तरफ IPS ‘नित्या रेड्डी’ (साई पल्लवी) इस पूरे ऑपरेशन को लीड कर रही हैं. इस बडे स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड करने के चक्कर में पलानी को अपनी असली पहचान छिपाकर रखनी पडती है, जिसका बुरा असर उनके परिवार और पर्सनल लाइफ पर भी पडता है.
फिल्म में देखने को मिल रहा जबरदस्त एक्शन
फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और क्राइम की दुनिया की गंदी राजनीति का तडका देखने को मिलता है. ‘OM: ऑपरेशन मोल’ 20 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई क्रिटिक्स ने के कलाकारों की जमकर तारीफ कीय इसके अलावा फिल्म के शानदार प्रोडक्शन वैल्यू, बेहतरीन गानों और जबरदस्त एक्शन सीन्स की भी खूब तारीफ हो रही है. हालांकि, फिल्म की कुछ कमियों की वजह से इसे क्रिटिसाइज भी किया जा रहा है. कुछ ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म का रनटाइम जरूरत से काफी ज्यादा रखा गया है.
दूसरे दिन गिरी फिल्म की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत तो काफी धमाकेदार रही थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिखी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 18.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ टिकट काउंटर पर अपना खाता खोला था. मगर दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म केवल 15.40 करोड़ ही जुटा सकी, जो पहले दिन के मुकाबले काफी कम है. इन दो दिनों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 33.50 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 38.90 करोड़ रहा है. देश के बाहर विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिर भी वर्ल्डवाइड आंकड़ा 60 करोड़ के पार
वहां से इस फिल्म ने 22.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया है. इस तरह घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 60.90 करोड़ हो गया है. हालांकि, कमाई के मामले में इस फिल्म ने धनुष की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साल 2024 में आई उनकी फिल्म ‘रायन’ ने 74.07 करोड का शानदार बिजनेस किया था, लेकिन इसके बाद आई ‘कुबेर’ महज 20.44 करोड ही कमा पाई थी. वहीं, छुट्टियों में धमाकेदार शुरुआत करने के बावजूद ‘इडली कडई’ अपनी रफ्तार बरकरार नहीं रख सकी और बाद में आई ‘करा’ भी ‘रायन’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं.
क्या वीकेंड पर कमाल कर पाएगी ये फिल्म?
ऐसे में अब धनुष को ‘ओम’ से काफी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म शुरुआती वीकेंड के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी. इस फिल्म को लेकर लोगों में जो क्रेज दिख रहा है, उसकी वजह सिर्फ धनुष का पिछला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं. बल्कि, पहली बार धनुष और मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी का बड़े पर्दे पर एक साथ दिखना है. दो अलग-अलग इंडस्ट्री के इतने दिग्गज कलाकारों का साथ आना ही फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. इसके ऊपर से साई पल्लवी के जुड़ने से फिल्म की स्टार पावर और भी बढ़ गई है. अब देखना ये है कि रविवार को ये फिल्म कितना कमा पाती है.