भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बप्पा के दर पर ‘दीपवीर’: दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका-रणवीर; एथनिक लुक ने जीता दिल

बप्पा के दर पर ‘दीपवीर’: दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका-रणवीर; एथनिक लुक ने जीता दिल

Deepika-Ranveer Visit Siddhivinayak: बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है. इस खास पल से ठीक पहले दोनों अपने पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. पहली संतान दुआ के वक्त की तरह इस बार भी दोनों का अंदाज देखने लायक रहा.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 19, 2026, 07:37 AM IST|Updated: Sep 19, 2026, 10:09 AM IST
joinshare
बप्पा के दर पर ‘दीपवीर’: दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका-रणवीर; एथनिक लुक ने जीता दिल
Image Credit: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (स्क्रीनग्रैब)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में एक बार फिर बेहद खूबसूरत मोड़ आने वाला है. ये स्टार कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने जा रहा है. घर में नए मेहमान के आने की इस बड़ी खुशी के बीच दोनों एक बार फिर भगवान गणेश की चौखट पर मत्था टेकने पहुंचे. कपल ने मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा के सामने सिर झुकाया और आने वाले बच्चे की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. इस दौरान रणवीर के माता-पिता भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखे.

मंदिर परिसर से सामने आई फोटो-वीडियोज ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया. फैंस अपने इस पसंदीदा कपल को एक बार फिर इस तरह बप्पा की शरण में देखकर बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर इन पलों को देखकर हर कोई उन्हें दिल खोलकर दुआएं दे रहा है. दिलचस्प बात ये है कि दीपिका और रणवीर की ये परंपरा पुरानी है. जब दीपिका पहली बार मां बनने वाली थीं, तब भी वो इसी तरह डिलीवरी से ठीक पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं. अब दूसरी बार भी उन्होंने वही प्यार और आस्था दोहराई है.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

2024 में हुआ था बेटी दुआ का जन्म

अगर थोड़ा पीछे मुड़कर देखें तो सितंबर 2024 में बेटी दुआ के इस दुनिया में कदम रखने से कुछ ही दिन पहले भी ये पूरा परिवार सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आया था. उस समय दीपिका हरे रंग की बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनकर पहुंची थीं. उनके उस रॉयल और सिंपल लुक ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उस दर्शन के कुछ ही दिन बाद दीपिका ने बेटी दुआ को जन्म दिया था. आज जब कपल अपनी जिंदगी में दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है, तो एक बार फिर पूरा परिवार बप्पा के चरणों में सिर झुकाने साथ पहुंचा.

कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, फिर भी चूकी: क्यों ऑस्कर 2027 की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह 

एथनिक लुक में छाए दीपिका-रणवीर

मंदिर दर्शन के दौरान दोनों सितारों का पहनावा बेहद सादगी भरा और ट्रेडिशनल था. दीपिका पादुकोण ने मल्टीकलर का बहुत ही प्यारा सूट पहना हुआ था, जिसमें उनका अंदाज काफी शांत और सौम्य लग रहा था. वहीं, रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने खास अंदाज में नजर आए. रणवीर ने पर्पल कलर का शानदार कुर्ता पहना था. मंदिर के अंदर दोनों ने पूरी श्रद्धा से बप्पा के दर्शन किए, आरती में शामिल हुए और परिवार के साथ हाथ जोड़कर बप्पा से नई खुशियों का आशीर्वाद मांगा. दोनों की ये सादगी फैंस को एक बार फिर बहुत पसंद आई.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

1000 बच्चियों की पढ़ाई का जिम्मा

सिद्धिविनायक मंदिर जाने के अलावा रणवीर सिंह गणेश चतुर्थी के खास मौके पर मुंबई के सबसे मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में भी हाजिरी लगाने पहुंचे थे. पंडाल से रणवीर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जहां वो आम लोगों से बातचीत करते दिखे. इसी दौरान रणवीर ने एक ऐलान भी किया. उन्होंने बताया कि वो 1000 बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई का पूरा जिम्मा उठाएंगे. रणवीर ने कहा, ‘गणेश चतुर्थी के इस शुभ मौके और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, मैं सेवा संकल्प अभियान से जुड़ रहा हूं’.

बप्पा के आशीर्वाद के साथ नेक शुरुआत

इस दौरान रणवीर सिंह ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, ‘मैं सेवा संकल्प अभियान के तहत 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का पक्का संकल्प लेता हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे इस छोटे से कदम से बप्पा बहुत खुश होंगे और उनका आशीर्वाद हमारे परिवार के सिर पर हमेशा बना रहेगा’. रणवीर सिंह की इस नेकदिली की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. अब फैंस को बस उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब दीपिका और रणवीर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी दुनिया के साथ साझा करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Deepika Padukone
Ranveer Singh