भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, फिर भी चूकी: क्यों ऑस्कर 2027 की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह

कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, फिर भी चूकी: क्यों ऑस्कर 2027 की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Oscars 2027: बॉक्स ऑफिस पर 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा कर इतिहास रचने वाली रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आखिर ऑस्कर की रेस से बाहर क्यों हो गई? 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए जूरी ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को क्यों चुना और जूरी के अंदर इस फैसले को लेकर क्या बातचीत हुई, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 19, 2026, 07:18 AM IST|Updated: Sep 19, 2026, 07:33 AM IST
joinshare
कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, फिर भी चूकी: क्यों ऑस्कर 2027 की रेस से बाहर हुई रणवीर सिंह की 3000 करोड़ी ‘धुरंधर’? सामने आई चौंकाने वाली वजह
Image Credit: ‘धुरंधर’ ऑस्कर की रेस से बाहर क्यों हो गई (AI)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत की तरफ से 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में देश को रिप्रेजेंट करने के लिए कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इस रेस में कई बड़ी फिल्में फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं. इन्हीं दावेदारों में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ भी शामिल थी, जिसने सिनेमाघरों में कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे. हालांकि, तमाम चर्चाओं और भारी उम्मीदों के बीच फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की जूरी ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया.

जूरी ने भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर मराठी फिल्म ‘गोंधल’ के नाम पर आखिरी मुहर लगा दी. इस फैसले के बाद फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 14 सदस्यीय जूरी के बीच शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों को लेकर चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच जूरी मेंबर विवेक वासवानी ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में चयन की पूरे प्रोसेस का खुलासा किया. जब उनसे पूछा गया कि फाइनल राउंड में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का क्या स्टेटस था? तो उन्होंने बताया, ‘कुछ लोगों को ये पसंद आई, लेकिन हमें नहीं लगा कि ये ऑस्कर के लायक फिल्म थी’.

Dhurandhar

‘धुरंधर’ को मिले सिर्फ चार वोट?

उन्होंने आगे ये भी साफ किया कि फिल्म में भारतीय संस्कृति को उस गहराई से नहीं दिखाया गया था, जैसा जूरी चाहती थी. विवेक वासवानी ने बातचीत के दौरान ये भी बताया कि 14 मेंबर्स वाली जूरी में से केवल चार मेंबर्स ने ही ‘धुरंधर’ के पक्ष में अपना वोट दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान अलग-अलग भाषाओं की टोटल 33 फिल्मों पर गंभीरता से विचार किया गया था. इस लंबी लिस्ट में 14 हिंदी, 4 मराठी, 4 तेलुगु, 3 गुजराती, 3 तमिल, 1 मलयालम, 1 नेपाली और नागालैंड की 1 फिल्म शामिल थी. आखिर में 3 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुईं.

डीप डाइव OPINION: ‘बाहुबली’ के बाद क्या भटक गया तेलुगु सिनेमा, पैन-इंडिया के लालच में फंसा टॉलीवुड; कहां हो रही गलती और कैसे होगी भरपाई?

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की सांस्कृतिक ताकत ने जीता दिल

इन फिल्मों में ‘गोंधल’, ‘अंग’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ का नाम शामिल था, जिसमें से आखिरकार ‘गोंधल’ 2027 ऑस्कर के लिए चुनी गई. ऑस्कर की ऑफिशियल रेस जीतने वाली फिल्म ‘गोंधल’ का डायरेक्शन संतोष दावखर ने किया है और उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी था. ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी पूरी कहानी महाराष्ट्र की सदियों पुरानी पारंपरिक रस्म और लोक-प्रदर्शन की अनूठी विधा के ईद-गिर्द घूमती है. ‘गोंधल’ पहले भी कई बड़े इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खूब सराही जा चुकी है. डायरेक्टर संतोष दावखर ने साल 2025 में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में बेस्ट डायरेक्टर का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ अपने नाम किया था.

Dhurandhar 2

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने मचाया था जबरदस्त गदर

अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सफर की बात करें, तो ये एक जो पार्ट्स में रिलीज हुई थी. आदित्य धर के डायरेक्शन में तैयार हुई ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट को करीब 140-150 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया था. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 840.20 करोड़ नेट और 1,007.85 करोड़ ग्रॉस का शानदार आंकड़ा पार किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन रिकॉर्ड 1,307.35 करोड़ तक जा पहुंचा था.

दोनों फिल्मों ने मिलकर छापे 3,120 करोड़ रुपये

पहले पार्ट की सक्सेस के बाद इसका दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर उतारा गया. कमाई के मामले में दूसरे भाग ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे पार्ट ने भारत में करीब 1,149.30 करोड़ नेट और 1,375.39 करोड़ ग्रॉस की भारी कमाई दर्ज की, जबकि इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 1,813.39 करोड़ के बड़े आंकड़े तक पहुंच गई. दोनों फिल्मों ने मिलकर भारत में 1,989.50 करोड़ नेट और वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 3,120.74 करोड़ का कारोबार किया, जो भारतीय सिनेमा में एक अनोखा रिकॉर्ड बना.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ranveer Singh