SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दलेर मेहंदी कंट्रोवर्सी पर बोले मीका सिंह, 'मुझे भी कभी इस तरह नहीं डांटा गया,' बॉलीवुड और पंजाब के लोगों को कहा शुक्रिया

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को सबके सामने डांटने का वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद से विवाद काफी बढ़ गया है. वहीं अब सिंगर मीका सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 23, 2026, 08:44 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 08:47 PM IST
Image Credit: स्क्रीनग्रैब
Join

दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल का विवाद काफी सुर्खियों में है. दलेर मेहंदी विवाद को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. सिंगर के छोटे भाई मीका सिंह इस घटना से काफी गुस्सा हुए. उन्होंने मंत्री को लेकर लगातार सवाल उठाए हैं. वही मीका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलेर मेहंदी संग हुए बर्ताव को लेकर दुख जताया है. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री और पंजाब के लोगों को शुक्रिया अदा किया है.

दलेर मेहंदी संग हुए बर्ताव पर बोले मीका सिंह

मीका सिंह ने कहा दलेर मेहंदी को इस तरह डांटते देखना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लेगा. मीका सिंह ने बोला कि आज के समय में स्कूल या कॉलेज में भी अगर किसी को सबसे सामने डांटा जाता है तो बड़ा विवाद बन जाता है. मीका सिंह ने बोला कि इस तरह सार्वजनिक रूप से किसी को डांटना सही नहीं है. उन्होंने दलेर मेहंदी संग हुए व्यवहार पर आपत्ति जताई है.

मुझे आजतक किसी ने नहीं डांटा

मीका सिंह ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष के बारे में बात करते हुए बताया है कि उनको आज तक किसी ने भी इस तरह नहीं डांटा है. मीका ने अपने बचपन का एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि बचपन में शादी के दौरान मेहमानों के आने से पहले खाना खाने पर उन्हें डांट पड़ी थी. मीका ने बोला कि उस समय उनकी गलती थी, इसलिए उन्हें डांट पड़ी थी.

 

 इसके अलावा मीका सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए एक किस्सा बताया है. सिंगर ने बताया है कि उनका बेंगलुरू में एक कॉन्सर्ट था. उन्होंने कॉन्सर्ट को तय समय से 5 मिनट पहले खत्म कर दिया था. जिसके बाद होटल के रूम में उन्हें बोला कि आपने कॉन्ट्रैक्ट में दिए हुए टाइम के पहले ही शो खत्म कर दिया. मीका सिंह ने बताया कि उनकी गलती थी तो उन्होंने माफी मांगी, इसके बाद आयोजक ने उन्हें पैसे वापस करने के लिए बोला, मीका सिंह ने पैसे वापस कर दिए. मीका सिंह का कहना था मुझे सबके सामने नहीं बोला गया. होटल के रूम में बोला गया. सार्वजनिक रूप से किसी को डांटना सही नहीं है.

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री और पंजाब के लोगों को जताया शुक्रिया

मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के समर्थन में आए बॉलीवुड स्टार्स और पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, पंजाब के लोगों और दलेर मेहंदी के फैंस का आभार जताया है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES