App

The Vvaan Song Out: 'छठी मैया' गाने में तमन्ना भाटिया की भक्ति देख फैंस हुए भावुक, वीडियो के आखिर में दिखा सस्पेंस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का भक्ति गाना 'छठी मैया' 10 सितंबर को रिलीज हो गया है. जानिए कैसे विशाल मिश्रा की आवाज और छठ पूजा की परंपरा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

The Vvaan Song Out: 'छठी मैया' गाने में तमन्ना भाटिया की भक्ति देख फैंस हुए भावुक, वीडियो के आखिर में दिखा सस्पेंस
Image Credit: Chhati maiyya song out the vvaan

फिल्म 'द वन' के मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए 10 सितंबर को अपनी फिल्म का नया भक्ति गाना 'छठी मैया' रिलीज कर दिया है. इससे पहले मेकर्स ने 'समझो ना' गाने के जरिए प्यार और रोमांस की मासूमियत से दर्शकों को रूबरू कराया था. रोमांटिक रंग की झलक दिखाने के बाद रिलीज हुए इस दूसरे गाने के साथ मेकर्स ने फिल्म की आध्यात्मिक दुनिया का दरवाजा खोल दिया है.

फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म 'द वन' का मोस्ट अवेटेड गाना 'छठी मैया' ऑफिशियली रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में तमन्ना भाटिया केंद्र में नजर आ रही हैं. गाने में वन देवी की शक्ति और छठ पूजा की सदियों पुरानी आस्था का बहुत ही प्रभावशाली मेल देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही यह गाना संगीत प्रेमियों और भक्तों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

जंगल के रहस्य, छठ पूजा का अनोखा संगम

जंगल के रहस्य और लोककथाओं से भरी इस दुनिया में वन देवी की शक्ति और छठ पूजा की महान परंपरा को बहुत ही जीवंत तरीके से पेश किया गया है. 10 सितंबर को सामने आए इस गाने को मशहूर संगीतकार और गायक विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज में गाया और कंपोज किया है. वहीं इसके भक्ति भरे बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं और गाने की बेहतरीन कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है.

तमन्ना भाटिया का दमदार अवतार

जहां 'समझो ना' गाने ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के बीच की खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई थी, वहीं 10 सितंबर को रिलीज हुए 'छठी मैया' गाने ने फिल्म के आध्यात्मिक पहलू को और गहराई से सामने रखा है. इस गाने में छठ पूजा की परंपरा को फिल्म की लोककथा से भरी दुनिया के साथ जोड़ा गया है. तमन्ना भाटिया और श्वेता तिवारी इस गाने का सबसे अहम हिस्सा हैं. ज़ी म्यूज़िक के लेबल तले आया यह गाना फिल्म में एक नया रोमांच जोड़ता है.

देखें पूरा सॉन्ग-

 

टीवीएफ और एकता कपूर की अनोखी पेशकश

देश के सबसे अलग और दमदार कहानीकारों के साथ बनी 'द वन' में टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर एक साथ आए हैं. भारतीय लोककथाओं को एक नए सिनेमाई अंदाज में पेश करने वाली यह फिल्म फैंटेसी की दुनिया में रची-बसी है. इसमें एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर का भी शानदार मेल देखने को मिलेगा. फिल्म की दुनिया को 'द लीजेंड ऑफ वन' कॉमिक बुक के जरिए पहले ही प्रमोट किया जा चुका है.

25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत 'द वन' को टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन ने मिलकर बनाया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. अरुणाभ कुमार द्वारा लिखित और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनु आनंद डीओपी हैं. शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More