1961 में पर्दे पर पहली बार दिखी थी छठ पूजा, गाना सुनकर भावुक हो जाते थे लोग
देशभर में छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है. क्या आप जानते हैं पहली बार किस फिल्म में छठ पूजा को फिल्माया गया था. पहली बार किस फिल्म में छठ पूजा का गीत सुनने को मिला था.
दिवाली त्योहार के बाद छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है. देशभर में छठ पूजा त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है. दिवाली के बाद से ही छठी मैया के गाने सुनाई देने शुरू हो जाते हैं. भोजपुरी फिल्मों में तो छठ पूजा के महत्व को कई बार दिखाया गया है. क्या आप जानते हैं पहली बार किस फिल्म में छठ पूजा को दिखाया गया है.
पहली बार कब दिखाया गया छठ पूजा
साल 1961 में मगही भाषा में एक फिल्म बनाई गई थी. फिल्म का भैया था. फिल्म का डायरेक्शन मनी मजुमदार ने किया था. फिल्म में तरुण बोस लीड रोल में थे. फिल्म में विजेता चौधरी लीड एक्ट्रेस थी. फिल्म में सलमान खान की सौतेली मां हेलेन भी थी. फिल्म में उन्होंने सिंगर और डांसर का रोल किया था.
इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में छठ पूजा का सीन दिखाया गया था. फिल्म में छठी मैया के लिए सॉन्ग भी गाया गया था. छठी मैया के गाने के बोल सुपवे नरियरवे था. इस गाने को सुन लोग इमोशनल हो जाते थे. गाने को लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर ने गया था. म्यूजिक चित्रगुप्त ने दिया था. गाने के बोल विद्यावाशिनी देवी और प्रेम धवन ने लिखा था.
फिल्म में दिखाया गया था बिहार का कल्चर
फिल्म में छठी मैया बिहार के गया में शूट किया गया था. उस दौर में बिहार के कल्चर को फिल्मों में दिखाया गया.पहली बार फिल्म में छठ को दिखाया गया था. फिल्म में लोक गीत को हिस्सा बनाया गया था. पहली बार छठ का गाना किसी फिल्म में दिखाया गया था.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म भैया की कहानी परमानंद नाम के किरदार के इर्दगिर्द रची गई थी. परमानंद गरीबी की मार झेल रहे थे. उनकी एक विधवा सौतेली मां और दो सौतेले भाई-बहन थे. परमानंद को बिंदु से प्यार हो जाता है. वह उम्मीद करता है कि किसी दिन उससे शादी होगी. परमानंद का सौतेल भाई मुरली जब दूसरे शहर से पढ़ाई करके वापस आता है तो उसे बिंदु से प्यार हो जाता है. जब परमानंद को ये पता चला तो वह पीछे हट जाता है. बाद में कई गलतफहमियां शुरू हो जाती है. इस फिल्म मगही भाषा में बनाया गया था.
इसे भी पढ़ें- ब्वॉयफ्रेंड राजवेल राज की दुल्हन बनीं प्रिया भवानी शंकर, 7 साल के प्यार को मिला मुकाम, शादी का वीडियो वायरल