बेवफा सॉन्ग पर ट्रोल होने के बाद अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, ईशा सिंह से ब्रेकअप पर कबूली गलती, बोले- 'हम अलग हुए तो इसमें मेरी गलती थी'
टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर अविनाश मिश्रा ने एक्ट्रेस संग ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया है. इसी के साथ उन्होंने एक्ट्रेस और उनके परिवार से माफी मांगी है.
टीवी इंडस्ट्री के स्टार अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है. दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी चर्चा में है. एक्टर ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अविनाश ने ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी है. एक्टर ने अपने रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी ली है. अविनाश ने बोला कि दोनों अलग हुए इसमें किसी को दोष नहीं देना चाहिए, क्योंकि उनकी गलती है.
अविनाश ने मांगी माफी
अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बोलते हैं कि पिछले कई दिनों से उनके और ईशा के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. वह इस मामले को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि डीजे गिग के दौरान जो सॉन्ग बजाया था इंटरनेट पर उसके कई मतलब निकाले गए हैं, तरह के एडिट बनाए जा रहे हैं. इससे ईशा और उनके परिवार को काफी दुख हुआ है. उन्होंने वीडियो में आगे बोला कि उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था, लेकिन जो भी हुआ उसके लिए वह माफी मांगते हैं. एक्टर ने बोला कि हम अलग हो चुके हैं. हम दोनों के अलग होने में किसी और की गलती नहीं है, बल्कि वह ही इसके जिम्मेदार हैं.
बेवफा निकली है तू गाने विवाद पर दी सफाई
हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अविनाश एक DJ गिग में जाते हैं. उस दौरान वह बेवफा निकली है तू सॉन्ग बजाया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस गाने को अविनाश और ईशा के ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा था. वहीं अब एक्टर ने सफाई देते हुए बोला कि उनका इरादा ईशा या उनके परिवार को दुख पहुंचाने का नहीं था.
बिग बॉस 18 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के प्यार की शुरुआत बिग बॉस 18 के दौरान हुई थी. शो में दोनों की दोस्ती हुई फिर दोनों की नजदकियां बढ़ी थी. शो के बाहर भी दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली थी. कई मौके पर दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं. 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद अविनाश ने अपनी जीत का श्रेय ईशा को दिया था.