App

बेवफा सॉन्ग पर ट्रोल होने के बाद अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, ईशा सिंह से ब्रेकअप पर कबूली गलती, बोले- 'हम अलग हुए तो इसमें मेरी गलती थी'

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर अविनाश मिश्रा ने एक्ट्रेस संग ब्रेकअप की खबर को कंफर्म किया है. इसी के साथ उन्होंने एक्ट्रेस और उनके परिवार से माफी मांगी है.

बेवफा सॉन्ग पर ट्रोल होने के बाद अविनाश मिश्रा ने मांगी माफी, ईशा सिंह से ब्रेकअप पर कबूली गलती, बोले- 'हम अलग हुए तो इसमें मेरी गलती थी'
Image Credit: अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से मांगी माफी

टीवी इंडस्ट्री के स्टार अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है. दोनों के ब्रेकअप की खबरें काफी चर्चा में है. एक्टर ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अविनाश ने ईशा और उनके परिवार से माफी मांगी है.  एक्टर ने अपने रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी ली है. अविनाश ने बोला कि दोनों अलग हुए इसमें किसी को दोष नहीं देना चाहिए, क्योंकि उनकी गलती है.

अविनाश ने मांगी माफी

अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बोलते हैं कि पिछले कई दिनों से उनके और ईशा के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. वह इस मामले को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि डीजे गिग के दौरान जो सॉन्ग बजाया था इंटरनेट पर उसके कई मतलब निकाले गए हैं, तरह के एडिट बनाए जा रहे हैं. इससे ईशा और उनके परिवार को काफी दुख हुआ है. उन्होंने वीडियो में आगे बोला कि उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था, लेकिन जो भी हुआ उसके लिए वह माफी मांगते हैं. एक्टर ने बोला कि हम अलग हो चुके हैं. हम दोनों के अलग होने में किसी और की गलती नहीं है, बल्कि वह ही इसके जिम्मेदार हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बेवफा निकली है तू गाने विवाद पर दी सफाई

हाल ही में इंटरनेट पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अविनाश एक DJ गिग में जाते हैं. उस दौरान वह बेवफा निकली है तू सॉन्ग बजाया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस गाने को अविनाश और ईशा के ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा था. वहीं अब एक्टर ने सफाई देते हुए बोला कि उनका इरादा ईशा या उनके परिवार को दुख पहुंचाने का नहीं था.

बिग बॉस 18 में शुरू हुई थी लव स्टोरी

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के प्यार की शुरुआत बिग बॉस 18 के दौरान हुई थी. शो में दोनों की दोस्ती हुई फिर दोनों की नजदकियां बढ़ी थी. शो के बाहर भी दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली थी. कई मौके पर दोनों एक साथ नजर आ चुके हैं. 'खतरों के खिलाड़ी 15' जीतने के बाद अविनाश ने अपनी जीत का श्रेय ईशा को दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो