भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /अकेला रह गया मजनू भाई: नाना पाटेकर की याद में अनिल कपूर का छलका दर्द, बोले- 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...'

अकेला रह गया मजनू भाई: नाना पाटेकर की याद में अनिल कपूर का छलका दर्द, बोले- 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...'

Anil Kapoor Post For Nana Patekar: 'वेलकम' फिल्म में नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर अनिल कपूर उनके निधन से पूरी तरह टूट गए हैं. गुरुवार 8 अक्तूबर, 2026 की शाम को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नाना को दुनिया का सबसे महान कलाकार बताया.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 09, 2026, 08:03 AM IST|Updated: Oct 09, 2026, 11:18 AM IST
joinshare
अकेला रह गया मजनू भाई: नाना पाटेकर की याद में अनिल कपूर का छलका दर्द, बोले- 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...'
Image Credit: नाना पाटेकर को यादकर भावुक हुए दोस्त अनिल कपूर

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके लाखों फैंस के बीच गम का माहौल है. गुरुवार सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, जिसके बाद उसी दिन पुणे में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच उनके जाने से फिल्म 'वेलकम' में उनके को-एक्टर रहे और करीबी दोस्त अनिल कपूर बुरी तरह टूट गए हैं. अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने ऑन-स्क्रीन भाई और असल जिंदगी के सबसे करीबी दोस्त को एक बेहद इमोशनल मैसेज लिखकर श्रद्धांजलि दी है.

गुरुवार शाम को अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. अनिल कपूर ने उन्हें प्यार से 'नान्या' कहते हुए अपनी दुख को बयां किया. दोस्त सतीश कौशिक के जाने के गम को याद करते हुए अनिल ने लिखा, 'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया... पहले सतीश और अब मेरा नान्या.'

'उदय भाई' के याद में छलके 'मजनू' के आंसू

अनिल कपूर ने इस भावुक पोस्ट में आगे लिखा, 'नान्या, तू इतनी अचानक और इतनी जल्दी चला गया... दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया.' उन्होंने कहा कि जिंदगी में, सेट पर, फोन पर और बड़े पर्दे पर उन्हें नाना की कमी हमेशा खलती रहेगी.' अनिल कपूर और नाना पाटेकर का रिश्ता सालों पुराना है. दोनों ने पहली बार साल 1989 में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' में एक साथ काम किया था, जिसके लिए नाना को उनका पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था.

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

टूट गई 'उदय-मजनू' की जोड़ी

इसके बाद, दोनों ने डायरेक्टर अनीस बजमी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में काम किया, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. उसके बाद इसी फिल्म के सीक्वल 'वेलकम बैक' में काम किया. पर्दे पर 'उदय भाई' और 'मजनू भाई' की जोड़ी और उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ने हर उम्र की ऑडियंस का दिल जीत लिया था.

film welcome

डॉक्टरों ने की बचाने की पूरी कोशिश

नाना पाटेकर के अंतिम पलों की बात करें, तो उन्हें गोवा में अचानक दिल का दौरा पड़ा था. इसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम ने करीब 45 मिनट तक उन्हें दोबारा जिंदा करने और बचाने की हर संभव कोशिश की. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों ने मीडिया से इस दुखद खबर की आधिकारिक पुष्टि की, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

नो-फिल्टर, नो-ड्रामा! सलमान खान के बाद अब कैटरीना कैफ ने बॉडी-शेमर्स की लगाई क्लास, बोलीं-'दूसरों की नहीं...'
 

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार गुरुवार देर रात पुणे के खड़कवासला के पास स्थित उनके डोंजे गांव वाले फार्महाउस में किया गया, जिसे वो प्यार से 'नानाची वाडी' कहते थे. महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें पूर्ण राजकीय सम्मान दिया गया. अंतिम संस्कार के दौरान देश के कई बड़े राजनीतिक नेता, बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां और हजारों की संख्या में आए फैंस मौजूद रहे. नम आंखों के साथ सभी ने हिंदी सिनेमा के इस महान फनकार को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
nana patekar