App

नो-फिल्टर, नो-ड्रामा! सलमान खान के बाद अब कैटरीना कैफ ने बॉडी-शेमर्स की लगाई क्लास, बोलीं-'दूसरों की नहीं...'

Katrina Kaif on Postpartum Trolling: गुरुवार, 8 अक्तूबर 2026 को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपने ब्यूटी ब्रांड के यूके में एक साल पूरे होने की खूशी मनाने के लिए लंदन पहुंची थीं, जहां उन्होंने ऑनलाइन चल रही ट्रोलिंग को लेकर बॉडी-शेमर्स को करारा जवाब दिया है.

नो-फिल्टर, नो-ड्रामा! सलमान खान के बाद अब कैटरीना कैफ ने बॉडी-शेमर्स की लगाई क्लास, बोलीं-'दूसरों की नहीं...'
Image Credit: बॉडी-शेमर्स को लेकर कैटरीना कैफ ने बयान दिया

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले माह मुंबई में एक गणेश चतुर्थी फंक्शन में शमिल हुई थीं, जहां वो अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के साथ नजर आईं. हाल ही में गर्भावस्था के बाद बढ़ते वजन को लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते सलमान खान के साथ-साथ कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए. वहीं ट्रोलिंग के बीच, एक्ट्रेस ने अपने हालिया बयानों से ब्यूटी स्टैंडर्ड और सेल्फ-कॉन्फिडेंस से जुड़ी कई बातों पर राय रखी है. कैटरीना ने सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग को अपने कॉन्फिडेंस पर प्रभावित न होने देने की बात पर जोर दिया.

कैटरीना ने आगे कहा कि असली कॉन्फिडेंस खुद को स्वीकार करने से आता है, न कि दूसरों के अप्रूवल से. 8 अक्टूबर को कैटरीना अपने ब्यूटी ब्रांड के यूके में एक साल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए लंदन में थीं . इस प्रोग्राम में ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने अपने दमदार अंदाज से इस पर जोर दिया कि ऑनलाइन चल रही ट्रोलिंग और गॉसिप्स को अपने ऊपर हावी न होने दें.

महिलाओं को कैटरीना की सलाह

जहां ऐसे समय में जब हर कोई अपनी राय शेयर करना चाहता है, वहां कैटरीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें सोशल मीडिया पर चल रही बातों को अपने सेल्फ-कॉन्फिडेंस और दिमाग को प्रभावित करने से रोकने के लिए बहुत सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वहां बहुत सारे लोगों के बहुत रिएक्शन और ओपिनियन मौजूद हैं. अगर आप उन सभी को मानने लग जाओगे, तो ये सच में आपके लिए खुद फैसले लेने की ताकत को कम करता है.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खुद को बनाया अपना चीयरलीडर

इस इवेंट में पर्सनल डिसिजन पर ट्रोलिंग के प्रभाव के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने बताया कि लगातार लोगों की बातों पर रिएक्शन देना आपके लिए आगे बढ़ने में परेशानी खड़ा कर सकता है. उन्होंने समझाया कि हर कमेंट और ट्रोलिंग से अपने फैसले को बदल देना, लाइफ में आगे के प्रोसेस में मुश्किलें पैदा कर देती हैं. उन्होंने आगे कहा, 'कई बार दुनिया आपकी तारीफ करेगी और कई बार आपको खुद ही अपना सबसे बड़ी चीयरलीडर बनना पड़ेगा.'

पर्सनल ग्रोथ पर दें ध्यान

कैटरीना ने लाइफ के अलग-अलग समय में खुद को स्वीकार करने के महत्व पर भी जोर दिया. उनका मानना है कि सेल्फ-कॉन्फिडेंस और खुद की इमेज में उतार-चढ़ाव आ सकता है. जहां एक ओर ऐसे दिन होते हैं, जब लोग खुद को सबसे अच्छा महसूस करते हैं, तो वहीं कई बार ऐसा समय भी आता है, जब वो खुद को लेकर स्ट्रगल करते हैं. उन्होंने खुद को स्वीकार करने की आवश्यकता पर जोर दिया, साथ ही ये भी कहा कि पर्सनल ग्रोथ एक लगातार जर्नी है.

katrina kaif

कैटरीना कैफ के इस वीडियो के ऑनलाइन शेयर होते ही, एक्ट्रेस के फैंस उनके पॉजिटिव रवैये पर रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'वाह!' दूसरे फैन ने कहा, 'कितनी समझदारी वाली बात कर रही हैं.' तीसरे फैन ने लिखा, 'क्वीन ने बोल दिया.' तो वहीं दूसरे लोगों ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी वाले मैसेज भेजे.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More