)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ नजर आए हैं. हाल ही में गुरुवार को दोनों ने चेन्नई में वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की. बता दें कि वाईएस अनिल रेड्डी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई हैं. हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी कि वे इस समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ पहुंचे थे.
विजय और तृषा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की मां शोभा चंद्रशेखर के साथ शादी के रिसेप्शन में शिरकत की. समारोह के कई वीडियो और तस्वीरों में दोनों को एक साथ पहुंचते और हाथ जोड़कर मेहमानों का अभिवादन करते देखा गया. स्टेज पर भी विजय और तृषा साथ गए, जहां उन्होंने न्यूली वेड को बधाई दी और उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए. इस मौके पर विजय ने भूरे रंग का फॉर्मल सूट पहना था, जबकि तृषा बेबी पिंक रंग की साड़ी में नज़र आईं. इस रिसेप्शन में विजय की मुलाकात वाईएस जगन मोहन रेड्डी से भी हुई और दोनों ने साथ मिलकर तस्वीरें खिंचवाईं.
बता दें कि बीते कई सालों से से त्रिशा और विजय के बीच रिश्ते की अफवाहें चल रही हैं. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखने की वजह से अक्सर ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं. साल 2026 में यह चर्चा तब और तेज हो गई, जब दोनों कलाकार चेन्नई में उद्यमी और फिल्म निर्माता कलपति एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए.
उनके इस तरह एक साथ नजर आने की घटना ऐसे समय में हुई, जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए अर्जी दी है. इन खबरों ने दोनों कलाकारों के बीच डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी.
हालांकि, बाद में संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली. लेकिन त्रिशा और विजय को अक्सर कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा जाता रहा. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिशा की मौजूदगी और उनके जन्मदिन पर दी गई बधाई ने उनके बीच के रिश्ते को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी. सितंबर में विजय और त्रिशा को यूनाइटेड किंगडम के सिल्वरस्टोन सर्किट में भी देखा गया.
Tamilnadu Chief Minister #JosephVijay and #Trisha attended YS Anil reddy's Daughter Wedding Reception at Chennai Today trishtrashers actorvijay https://t.co/roJuihQG2a
— Trisha Krishnan Universe
CM Vijay, accompanied by the ever gorgeous Trisha, attended the family function of YS Jagan Mohan Reddy. TVKVijay TrishaKrishnan TVKVijayHQ trishtrashers https://t.co/EOj55f2qor
— Harish M (@chnmharish) November 5, 2026
जहां अभिनेता अजीत कुमार ने मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में हिस्सा लिया था. हालांकि, त्रिशा या विजय में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि वे रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'आथी', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है.
विजय को आखिरी बार 'जना नायकन' में देखा गया था. कहा जा रहा है कि अपने राजनीतिक करियर और मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने से पहले यह उनकी आखिरी फिल्म है. एक्टर अब मुख्यमंत्री के रूप में तमिलनाडु की कमान संभाल रहे हैं. दूसरी ओर, त्रिशा को आखिरी बार सूर्या के साथ 'करुप्पु' में नजर आईं.
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसने दुनिया भर में ₹300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. अब वह चिरंजीवी के साथ 'विश्वंभरा' में नजर आएंगी. मलिदी वशिष्ठ द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया है. फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.