भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /20 मिलियन लोगों का जीता दिल: इस 3 मिनट 39 सकेंड के भोजपुरी गाने का दीवाना हुआ दिल्ली-यूपी-महाराष्ट्र; सुनते ही बोले- ‘ये तो जादू है...’

20 मिलियन लोगों का जीता दिल: इस 3 मिनट 39 सकेंड के भोजपुरी गाने का दीवाना हुआ दिल्ली-यूपी-महाराष्ट्र; सुनते ही बोले- ‘ये तो जादू है...’

20 Million Views Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों को लेकर अक्सर लोगों की सोच बेहद अलग होती है, लेकिन एक ऐसा गाना इन दिनों यूट्यूब पर सुना जा रहा है, जिसने भाषाओं की सारी सीमाएं तोड़ दीं. महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली-यूपी तक इसने लोगों का दिल जीत लिया. 3 साल पुराना ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रहा है.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 29, 2026, 11:23 AM IST|Updated: Sep 29, 2026, 12:54 PM IST
joinshare
20 मिलियन लोगों का जीता दिल: इस 3 मिनट 39 सकेंड के भोजपुरी गाने का दीवाना हुआ दिल्ली-यूपी-महाराष्ट्र; सुनते ही बोले- ‘ये तो जादू है...’
Image Credit: लोगों के दिलों पर छाया ये भोजपुरी गाना (स्क्रीनग्रैब)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

3

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

4

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

5

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जब भी भोजपुरी गानों की बात होती है, तो सबसे पहले अजीब से लिरिक्स, लाउड बीट्स और बेहद चटक मिजाज वाले ट्रैक याद आते हैं. अक्सर देखा जाता है कि भोजपुरी गानों की पहचान उनके तेज-तर्रार डांस मूव्स या फिर लिरिक्स को लेकर होने वाली बहसों से ही तय कर दी जाती है. इंडस्ट्री के ज्यादातर गानों को ऐसे ही जज किया जाता है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक में ऐसे कई गाने हैं, जो लाखों लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं और उनके फेवरेट भी हैं. ऐसे कई गाने हैं, जिनको सुनकर सुकून भी मिलता है. ऐसा ही एक गाने इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है, जो 3 साल पहले रिलीज हुआ था.

यूट्यूब के विशाल समंदर में ये गाना लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इस गाने ने ये साबित कर दिखाया कि अगर संगीत में सच्चाई हो, तो भाषा कभी भी रुकावट नहीं बन सकती. इस गाने को केवल उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने ही नहीं सुना, बल्कि दिल्ली, महाराष्ट्र के अलग-अलग राज्यों के म्यूजिक लवर्स ने भी बार-बार सुना और सराहा. इस गाने के वीडियो पर ढेरों व्यूज के साथ-साथ लाइक्स और कमेंट्स देखे जा सकते हैं, जिसने ये साफ जाहिर होता है कि हर भाषा के लोग इस गाने के दीवाने बन बैठे हैं. 3 साल बीत जाने के बाद भी इसकी चमक बिल्कुल फीकी नहीं पड़ी है.

Amrapali Dubey Nirahua Romantic Song

निरहुआ और आम्रपाली का रोमांटिक गाना

फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं. इस जोड़ी ने जब भी साथ काम किया, दर्शकों का भरपूर प्यार पाया. साल 2023 में इस मशहूर जोड़ी की एक फैमिली ड्रामा फिल्म ‘माई’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी में भावनाओं का गहरा ताना-बाना बुना गया था, लेकिन इस फिल्म के एक खास गाने ने सिनेमाघरों से बाहर निकलकर सीधे लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली. दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ फिल्माए गए इस खूबसूरत गाने के बोल हैं ‘पलकन की छांव’.

मौत का खौफनाक खेल: 7 मर्दों के कत्ल की रूह कंपा देने वाली दास्तान, Netflix पर देखें लेडी सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

परदे के पीछे के दिग्गजों की मेहनत

किसी भी गाने को कालजयी बनाने के पीछे परदे के पीछे काम करने वाले फनकारों का बहुत बड़ा योगदान होता है. इस गाने को खास बनाने में भोजपुरी इंडस्ट्री के मंझे हुए दिग्गजों ने अपनी पूरी जान झोंक दी थी. इसके इमोशनल और दिल को छू जाने वाले बोल मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे थे. वहीं, कानों में रस घोलने वाला इसका म्यूजिक कंपोजर रजनीश मिश्रा ने तैयार किया था. इस ट्रैक में अपनी जादुई आवाज देने का जिम्मा प्रियंका सिंह और रोहित ने बखूबी निभाया. 2023 को यूट्यूब पर आते ही ये गाना छा गया और इसे अब तक 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यूट्यूब कमेंट्स में छलका फैंस का प्यार

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मिले शानदार रिएक्शन इस बात की गवाही देते हैं कि इस गाने ने लोगों के दिल के तारों को गहराई से छुआ है. यूट्यूब का कमेंट बॉक्स लोगों के इमोशनल रिएक्शन और तारीफों से भरा पड़ा है. एक फैन ने बेहद इमोशनल कमेंट करते हुए लिखा, ‘बस इन्हीं सब गानों की वजहों से हमें भोजपुरी बहुत पसंद है’. वहीं, एक और यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘मैं कभी भोजपुरी गाना नहीं सुनती, लेकिन ये मेरा भोजपुरी का पहला ऐसा गाना है, जो मुझे बेहद अच्छा लगा’. ये तमाम रिएक्शन बताते हैं कि साफ-सुथरे म्यूजिक की कद्र आज भी लोगों के दिलों में सबसे ऊपर है.

महाराष्ट्र तक पहुंची भोजपुरी की मीठी गूंज

इस गाने की सबसे बड़ी जीत ये रही कि इसने अपनी भाषाई सीमाओं को पूरी तरह से पार कर लिया. यूट्यूब के कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, ‘अब लग रहा है भोजपुरी को इतना श्रेष्ठ क्यों माना जाता है’. वहीं, भाषाई दीवार टूटने की सबसे बड़ी मिसाल तब देखने को मिली जब एक मराठी यूजर ने लिखा, ‘मैं महाराष्ट्र से हूं मुझे भोजपुरी समझ नहीं आती पर ये मेरा पसंदीदा गाना है’. ये साफ दिखाता है कि जब संगीत दिल की गहराई से निकलता है, तो वो हर जुबान और हर दिल को जोड़ लेता है. आज भी इस भोजपुरी गाने का क्रेज सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bhojpuri Music