भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /मौत का खौफनाक खेल: 7 मर्दों के कत्ल की रूह कंपा देने वाली दास्तान, Netflix पर देखें लेडी सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

मौत का खौफनाक खेल: 7 मर्दों के कत्ल की रूह कंपा देने वाली दास्तान, Netflix पर देखें लेडी सीरियल किलर की खौफनाक कहानी

Written ByVandana Saini
Published: Sep 29, 2026, 10:40 AM IST|Updated: Sep 29, 2026, 11:22 AM IST
joinshare
True Crime Documentary Netflix: पिछले कुछ सालों से ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर बनी क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज का क्रेज तेजी बढ़ता जा रहा है. ऐसी ही एक ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लेडी सीरियस किलर ने बड़ी बेरहमी से सात पुरुषों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसके बाद उनको मौत की सजा मिली थी. आज भी ये कहानी लोगों का दिल दहला देती है.

 ट्रू क्राइम डॉक्यूमेंट्री का बढ़ता ट्रेंड

OTT की दुनिया में पिछले कुछ सालों से सच्ची घटनाओं पर बनी क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मर्डर, अचानक गायब हो जाने वाले लोग, सीरियल किलिंग और बड़े-बड़े क्रिमिनल केसेज की असली कहानियां अब सीधे दर्शकों के सामने आ रही हैं. इन प्रोजेक्ट्स की सबसे खास बात ये होती है कि इनमें कोई बनावटी या फिल्मी मसाला नहीं होता. इनमें असल जिंदगी के वीडियो, पुलिस फाइलों की पड़ताल, कोर्ट-कचहरी के सबूत और केस से जुड़े असली लोगों के बयान दिखाए जाते हैं. यही वजह है कि जब दर्शक इन कहानियों को देखते हैं, तो दंग रह जाते हैं और सोचने लगते हैं कि असल जिंदगी किसी डरावनी फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है.
 

Aileen Queen Of The Serial Killers Netflix 1/5

सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज की भरमार

आजकल नेटफ्लिक्स पर ऐसी सच्ची क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज की भरमार देखने को मिल रही है. यहां दशकों पुराने सुलझ-अनसुलझे मामलों को भी आज के नए नजरिए से खंगाला जाता है. कुछ फिल्में ये समझने की कोशिश करती हैं कि किसी इंसान ने इतना बड़ा जुर्म आखिर क्यों किया, तो कुछ में पुलिस की तफ्तीश, अदालती फैसले, मीडिया के रवैये और मुजरिम के अंधेरे अतीत को बारीकी से दिखाया जाता है. पुराने असली वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग्स और इंटरव्यू इन फिल्मों को बहुत ज्यादा असरदार बना देते हैं. हालांकि, ये मुद्दे काफी सेंसिटिव होते हैं, इसलिए इनका असली मकसद सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि उस खौफनाक सच और हालात को सबके सामने ईमानदारी से रखना होता है.
Aileen Queen Of The Serial Killers Netflix 2/5

लेडी किलर की रूह कंपा देने वाली कहानी

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई. ये कोई लंबी-चौड़ी वेब सीरीज नहीं है, बल्कि एक पूरी फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. इसे 30 अक्टूबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. इसे डायरेक्टर एमिली टर्नर ने बनाया है. अलग-अलग जगहों पर इसके समय में थोड़ा-बहुत फर्क दिखता है, मगर नेटफ्लिक्स के हिसाब से ये करीब 104 मिनट यानी 1 घंटा 44 मिनट लंबी फिल्म है. इसका मतलब ये है कि ये कई एपिसोड वाली कोई सीरीज नहीं एक पूरी डॉक्यूमेंट्री है, जो अमेरिका की सबसे कुख्यात लेड सीरियल किलर एलीन वुओर्नोस की खौफनाक दास्तान दिखाई गई है और इसका नाम ‘एलीन: क्वीन ऑफ द सीरियल किलर्स’ है.
Aileen Queen Of The Serial Killers Netflix 3/5

सात कत्ल और मौत की सजा का सच

इस डॉक्यूमेंट्री की पूरी कहानी असल एलीन वुओर्नोस केस पर टिकी है, इसमें कुछ भी मनगढ़ंत नहीं है. एलीन एक सेक्स वर्कर थी, जो रास्तों और हाईवे पर लोगों को रोकती थी. नेटफ्लिक्स के मुताबिक, एलीन ने 1989 से 1990 के बीच फ्लोरिडा के अंदर 7 सात पुरुषों की बेरहमी से जान ली थी. अदालत ने उसे इन कत्लों का दोषी पाया और साल 2002 में उसे मौत की सजा दे दी गई थी. ये डॉक्यूमेंट्री उसके दर्दनाक बचपन, मुफलिसी, जुर्म के दलदल और फांसी के फंदे तक के पूरे सफर को बहुत गहराई से दिखाती है. इसमें उस दौर के असली वीडियो, उसे करीब से जानने वालों के ऑडियो, मशहूर पत्रकार मिशेल गिलेन की पुरानी रिपोर्टिंग और एलीन के आखिरी इंटरव्यूज शामिल किए गए हैं.
Aileen Queen Of The Serial Killers Netflix 4/5

रेटिंग्स और दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स

ऑडियंस के रिएक्शन की बात करें तो इस डॉक्यूमेंट्री को लोगों का ठीक-ठाक और मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. इसे बहुत ज्यादा सुपरहिट तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन क्राइम पसंद करने वालों ने इसे सराहा है. जाने-माने रेटिंग प्लेटफॉर्म IMDb पर ‘एलीन: क्वीन ऑफ द सीरियल किलर्स’ को 6.1/10 की रेटिंग मिली हुई है, जो करीब 4.9 हजार से ज्यादा ऑडियंस के वोट्स पर आधारित है. वहीं, दूसरी तरफ फिल्म-एफिनिटी साइट पर इसे 5.7/10 का स्कोर मिला है. ज्यादातर क्रिटिक्स का कहना है कि ये फिल्म पुरानी आर्काइव फुटेज और एलीन के अपने बयानों के जरिए एक पुराने केस को बिल्कुल नए और हैरान करने वाले एंगल से पेश करती है, जिसने लोगों का दिल तक दहला दिया.
Aileen Queen Of The Serial Killers Netflix 5/5

हिंदी में भी देखने का बेहतरीन मौका

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के मामले में भी इस डॉक्यूमेंट्री ने शुरुआत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जाने-माने स्ट्रीमिंग ट्रैकर फ्लिक्स-पैट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक, ये डॉक्यूमेंट्री रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में लगातार 12 दिनों तक अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रही थी. हालांकि, ये डॉक्यूमेंट्री अक्टूबर 2025 में आई थी, इसलिए अब इसे लगातार ट्रेंडिंग कहना सही नहीं होगा. इंडियन ऑडियंस के लिए सबसे बढ़िया बात ये है कि नेटफ्लिक्स इंडिया पर ये हिंदी भाषा में भी मौजूद है. साथ ही तमिल और तेलुगु के ऑप्शन भी दिए गए हैं. अगर आप रोंगटे खड़े कर देने वाले असली क्राइम और इंसानी दिमाग की डरावनी सच्चाइयों को देखना चाहते हैं, तो ये एक बढ़िया चॉइस है.
TAGS:
Real Documentary Netflix

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने मारी बाजी, थिएटर रिलीज से पहले रणबीर की फिल्म ने कमाए 20 करोड़ रुपये

एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने मारी बाजी, थिएटर रिलीज से पहले रणबीर की फिल्म ने कमाए 20 करोड़ रुपये

2

'रेड डायरी' में 250 लोगों के नाम, 32 हजार लोगों से पूछताछ, संदेह के घेरे में क्यों आए दुर्ग के लोग?

3

ललन सिंह मौन, अनंत सिंह Gone: वोटिंग से पहले तय हो गई थी कार्रवाई, MLC नतीजों से पहले हो गया निष्कासन

4

एक गलत गाड़ी, अनजान शहर और 16 दिन की तलाश! ChatGPT-Google की मदद से घर लौटीं 70 साल की रजाक बी

5

मौका पर चौका मारने अनंत सिंह से मिलने पहुंचीं नीतू सिंह, कांग्रेस के पाले में लाने की कोशिश तो नहीं!

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.