App

UP Board 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में इन गलतियों को सुधारने का मौका

UP Board 2027 Forms Correction Window: यूपी बोर्ड 2027 के 10वीं और 12वीं छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है. परीक्षा के फॉर्म में हुई किसी गलती को सुधारने के लिए मौका मिल रहा है. 12 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी.

UP Board 2027: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म में इन गलतियों को सुधारने का मौका

UP Board 2027 Forms Correction Window: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं यानी हाई स्कूल और 12वीं यानी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है. UPMSP की ओर से आधिकारिक तौर पर बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के शैक्षणिक विवरण में सुधार करने का मौका दिया है, जिसके तहत करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है.

यूपी बोर्ड की ओर से अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से फॉर्म करेक्शन करने की सूचा को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए साझा किया है. बोर्ड ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए फॉर्म में सुधार विंडो को 2 नवंबर से खोल दिया गया है और 12 नवंबर 2026 तक सुधार किया जा सकेगा. 

यूपी बोर्ड ने जानकारी दी कि छात्रों के शैक्षणिक विवरण में हुई गलतियों को सुधारने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है और आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर उम्मीदवार फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं. 12 नवंबर को रात 12 बजे तक करेक्शन फॉर्म का लिंक एक्टिव रहेगा.

UP Board 2027 Correction Guidelines

यूपी बोर्ड की आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, बोर्ड ने केवल करेक्शन विंडो की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, बल्कि ये भी स्पष्ट किया है कि छात्र किन-किन जानकारियों में संशोधन कर सकते हैं. बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने के बाद, स्कूलों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 16 नवंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में ऑफलाइन जमा करनी होगी.

किन-किन गलतियां में किया जा सकता है सुधार?

  • विद्यार्थी का नाम 
  • विषय 
  • कक्षा 
  • छात्र के माता के नाम में स्पेलिंग की गलती
  • छात्र के पिता के नाम में स्पेलिंग की गलती
  • लिंग 
  • जाति 
  • माध्यम (हिंदी या अंग्रेजी) 
  • फोटो 

यूपी स्कूल बोर्ड की ओर से ये साफ तौर पर कहा गया है कि उम्मीदवारों के शैक्षिक डिटेल्स में मौजूद गलतियों को सुधार करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्यों को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करना होगा और तय समय सीमा के अंदर फॉर्म में करेक्शन करनी होगी. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More