SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UGC NET City Slip: किसी भी समय जारी हो सकती है यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, ये है डाउनलोड का तरीका

UGC NET December 2026 Exam City Intimation Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी होने का इंतजार कर रहे हैं? आज यानी 23 नवंबर 2026 को किसी भी समय यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी हो सकती है. आइए तरीका जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 23, 2026, 14:47 IST | Updated: Nov 23, 2026, 15:37 IST
Join

UGC NET December 2026 Exam City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए शहर सूचना पर्ची 23 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी. यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. 14 दिसंबर से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को अलग-अलग शहरों में यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा. 

अगर आप भी इस ऑनलाइन मोड एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, तो फटाफट से पहले यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने का लिंक जान लीजिए. आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड किया जा सकता है?

यहां मिलेगा UGC NET सिटी स्लिप का एक्टिव लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवारों को शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी यहां से ही मिलेगा. सिर्फ डाउनलोड ही नहीं, योग्य उम्मीदवारों को यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का प्रिंट आउट भी निकाल सकेंगे. 

ये भी पढ़ें- JEE Main 2027 Registration: निकल गई आवेदन की अंतिम तारीख, क्या नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन? न हों परेशान, ऐसे मिलेगा एक और मौका

यूजीसी नेट परीक्षा की तिथि और समय?

एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा. 

UGC NET 2026: एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा?

एनटीए के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 975505 उम्मीदवार शामिल होंगे. ये एग्जाम 87 विषयों के लिए करवाया जाएगा. एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षा जिस शहर में आयोजित होगी, उसके बारे में बताया जाएगा. जबकि, एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा केंद्र में अनुमति मिलेगी. 7 दिसंबर 2026 को यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. अधिक जानकारी या अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट सिटी स्लिप?

  1. सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. 
  2. होम पेज पर, एक्टिविटी में 'Advance City Intimation of UGC-NET December 2026' शो होगा.
  3. उस एक्टिव लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  4. आवेदन नंबर और जन्मतिथि समेत सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन दबाएं.
  5. इसके बाद स्क्रीन पर यूजीसी नेट परीक्षा पर्ची शो हो जाएगी और उसे डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें- SSC CHSL City Intimation Slip 2026: कभी भी जारी हो सकती है सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES