)
JEE Main 2027 Session 1 Registration Late Fees: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मुख्य 2027 सेशन-1 पंजीकरण की अंतिम तिथि निकल चुकी है. एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नहीं बढ़ाई गई है. जेईई मेन 2027 परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक थी.
एनटीए ने अपने आधिकारिक एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि, अंतिम तिथि से पहले कुल 15,04,866 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है. हालांकि, किसी वजह से अगर आप आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. एजेंसी की ओर से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार, विलंब शुल्क जमा करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक जेईई मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 26 नवंबर 2026 को रात 11.50 बजे तक आवेदन का मौका दिया जा रहा है.
Reminder: Today is the Last Date for JEE (Main) 2027 Session-1 Registration without Late Fee! So far, 15,04,866 registration forms have been submitted, and 13,10,493 candidates have successfully completed the fee payment. Last Date (Without Late Fee): 22 November 2026, up to 11:50 PM Late Fee Notice: Register quickly! From tomorrow, a late fee of ₹500 will be applicable. The last date to register with a late fee is 26 November 2026, up to 11:50 PM. Complete your registration process today! Apply at: https://t.co/tmqRWzsZnE Helpline: 011-40759000 / 1800-180-4747 | jeemain@nta.ac.in | https://t.co/x6CqwlBa5V बिना विलंब शुल्क के JEE (Main) 2027 सेशन-1 पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है! अब तक 15,04,866 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके हैं, और 13,10,493 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक विलंब शुल्क सूचना: जल्दी पंजीकरण करें! कल से ₹500 का विलंब शुल्क लागू होगा। विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे तक है। आज ही अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें! आवेदन करें: https://t.co/tmqRWzsZnE हेल्पलाइन: 011-40759000 / 1800-180-4747 | jeemain@nta.ac.in | https://t.co/x6CqwlBa5V #JEEMain2027 #NTA #JEEMainRegistration
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 22, 2026
जेईई मुख्य 2027 सेशन-1 पंजीकरण के लिए 500 रुपये का विलंब शुल्क लागू होगा. अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना, फटाफट से आवेदन कर लें. फॉर्म भरने से पहले ये जरूर ध्यान रखें कि सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार कर लें. ये भी ध्यान रखना है कि फॉर्म में 10वीं के प्रमाणपत्र के अनुसार, नाम दर्ज करना है और अपनी सही कैटेगरी दर्ज करनी है.
NTA के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन-1 की परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी और अपडेट के लिए समय-समय पर एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें.