SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Punjab PCS Mains Result पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, PPSC से मांगा जवाब

PCS Main Exam Controversy: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग (PCS) भर्ती की आगे की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी है. आइए जानते हैं किस वजह से कोर्ट ने ये फैसला लिया है?

Written By Simran Singh
Published: Nov 19, 2026, 13:44 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:23 IST
Join

PCS Main Examination Controversy: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने 4 नवंबर 2026 को लोक सेवा आयोग (PCS) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, जिसके बाद लगातार सवाल उठाए गए. पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ चुका है. ऐसे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया है. कोर्ट के आदेशानुसार, पीसीएस की आगे की चयन प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. 

इसके साथ ही पंजाब कोर्ट ने पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) से भी जवाब मांगा है. दरअसल, पीसीएस भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई की. उस दौरान कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और साथ ही आगे की चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी.

अब कब होगी अगली सुनवाई?

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पीसीएस मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी. हालांकि, अगली सुनवाई तक कोर्ट का आदेश है कि पंजाब लोक सेवा आयोग की पीसीएस भर्ती के आगे के चरणों को रोक दिया जाए.

भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी का आरोप

पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को PCS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया, उसके बाद पंजाब हाईकोर्ट में प्रीति शर्मा समेत अन्य अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दायर की, जिसमें परिणाम और पूरी चयन प्रक्रिया को चुनौती दी गई. याचिकाकर्ताओं की ओर से दावा किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और मिलीभगत की गई है. ये आरोप लगाने के साथ ही, उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया रद्द करने और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) या स्पेशल जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है.

क्या-क्या आरोप लगाए गए हैं?

पंजाब में पीसीएस भर्ती परीक्षा कब हुई?

पंजाब लोक सेवा आयोग ने पीसीएस भर्ती परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में किया था. पीसीएस मुख्य परीक्षा को 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था. इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. 

कितने नाम इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट?

पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद कुल 751 उम्मीदवारों का नाम शोर्टलिस्ट किया गया. ये चयनित उम्मीदवार, अगले चरण यानी इंटरव्यू के चुने गए थे. हालांकि, पंजाब पीसीएस मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के बाद कई उम्मीदवारों ने भर्ती के चरण प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी और तब तक पंजाब पीसीएस भर्ती के चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है.

ये भी पढ़ें- RSSB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1000+ पदों पर भर्ती, ये है योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES