App

RSSB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1000+ पदों पर भर्ती, ये है योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

Rajasthan Junior Engineer Recruitment: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो राजस्थान में 6 सरकारी विभागों में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है. आइए इस भर्ती से संबंधित सभी डिटेल्स जानते हैं.

RSSB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1000+ पदों पर भर्ती, ये है योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

RSSB Junior Engineer Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और राजस्थान में ही नौकरी पाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 1,909 पदों पर भर्ती निकाली गई है. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग समेत कुल 6 सरकारी विभागों में ये नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार जल्द ही आवेदन कर सकेंगे.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े पदों को भरा जाएगा. आइए भर्ती से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.

किन योग्यता की जरूरत?

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर कुल 1909 भर्तियों का ऐलान किया है. आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार, 18 नवंबर 2026 से 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव नहीं रहेगा और एप्लीकेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया के तहत आवेदकों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा जिसके बाद उन्हें तय पदानुसार नौकरी मिल सकेगी. सैलरी का भुगतान पे मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर किया जाएगा. 

किस विभाग और पद पर कितनी भर्तियां?

राजस्थान JE डिपार्टमेंट वाइज वैकेंसी 2026

जूनियर इंजीनियर भर्ती का एग्जाम पैटर्न 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसमें राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति के साथ-साथ राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विषय शामिल होंगे. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे और कुल 80 अंक निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा में क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा. निर्धारित न्यूनतम अंक से कम स्कोर करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे.

आवेदन फीस कितनी है?

RSSB जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर OBC / अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC / EBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन के लिए और इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More