App

Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरी डिटेल

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: राजस्थान 12वीं स्तर समान पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. आइए परीक्षा तिथि से लेकर टाइमिंग्स तक, सब कुछ जानते हैं.

Rajasthan CET Exam 2026: राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरी डिटेल

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: क्या आप भी राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं स्तर की परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे? अगर हां, तो आपके लिए काम की खबर है. दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी सीईटी का पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है. परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से आयोजित की जाएगी, जिसमें एग्जाम डेट के साथ-साथ सभी शिफ्टों की टाइमिंग भी तय कर दी गई है.

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

आरएसएसबी के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक दो-दो शिफ्टों में पर आयोजित की जाएंगी.

राजस्थान सीईटी की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर 2026 तक दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी. पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है. जबकि, दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक है.  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शिफ्ट और टाइमिंग की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More