App

60 साल से ऊपर वालों के लिए सरकारी नौकरी! नेशनल हाईवे अथॉरिटी में निकली भर्ती, योग्यता से लेकर सब कुछ यहां

NHAI Recruitment 2026: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में जॉइंट एडवाइजर पद पर भर्ती निकली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

60 साल से ऊपर वालों के लिए सरकारी नौकरी! नेशनल हाईवे अथॉरिटी में निकली भर्ती, योग्यता से लेकर सब कुछ यहां

National Highway Authority Recruitment: क्या आपकी उम्र 60 साल या उससे कम है? या फिर रिटायर हो चुके हैं, अभी भी काम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एक अनुभवी उम्मीदवार की तलाश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) है और विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का मौका है और वो अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी हासिल कर सकते हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से कोलकाता, लखनऊ, जम्मू और मुंबई के रीजनल दफ्तर में भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं. 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जॉइंट एडवाइजर पोस्ट के लिए भर्तियां निकाली है. कॉन्ट्रेक्ट अधारित इस नौकरी में चयनित उम्मीगदवारों को उनके काम के हिसाब से आगे और भी अवसर दिए जा सकते हैं. अच्छी परफॉर्मेंस हुई तो आगे अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है. आइए जानते हैं NHAI में जॉइंट एडवाइजर पद पर भर्ती के लिए किन योग्यता की जरूरत है, कैसे आवेदन करना है और कितनी सैलरी दी जाएगी? 

कौन आवेदन कर सकता है?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से साइंस ग्रुप से डिग्री पूरी करने वाले आवेदन कर सकते हैं. फॉरेस्ट या सोशल फॉरेस्ट्री या हॉर्टिकल्चर या एग्रीकल्चर में काम का अनुभव रखने वाले या रिटायर्ड उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की उम्र 60 या उससे कम होनी चाहिए.

इसके अलावा पीएसयू या केंद्र या राज्य या स्वायत्त निकायों से रिटायर्ड अधिकारी जिनका पद लेवल डिप्टी सेक्रेटरी या फॉरेस्ट कन्जर्वेटर या डायरेक्टर है, तो वो आवेदन कर सकता है. संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 15 साल का अनुभव रखने वाले आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

NHAI की आधिकारिक वेबसाइट www.nhai.gov.in पर जाएं. होमे पेज पर जॉइंट एडवाइजर भर्ती 2026 का आवेदन लिंक शो होगा. योग्य उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे से पहले-पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद चयनित प्रक्रिया को अपनाना होगा.

कितनी सैलरी मिलेगी?

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में डोमेन स्पेशलाइजेशन के तहत हर महीने 80,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. सैलरी के अलावा इंटरनेट और टेलीफोन चार्ज 2,500 रुपये, मेडिकल/अस्पताल खर्च के लिए अधिकतम 2,500 रुपये तक मिलेंगे. सभी भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन 1,75,000 रुपये मिल सकते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More