App

10वीं और ITI पास के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में ट्रेनिंग का मौका, 10000 रुपये तक स्टाइपेंड; कौन कर सकता है आवेदन?

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MbPA) में नौकरी का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, जो 12 महीने की अवधि के साथ है. आइए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जानते हैं.

10वीं और ITI पास के लिए मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में ट्रेनिंग का मौका, 10000 रुपये तक स्टाइपेंड; कौन कर सकता है आवेदन?

Mumbai Port Authority Recruitment: अगर आप 10वीं पास हैं और कुछ नया सीखने का सोच रहे हैं, जिसके साथ पढ़ाई भी हो सके, तो आपके लिए गुड न्यूज है. दरअसल, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की ओर से 10वीं और आईआईटी पास उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का एक अच्छा मौका दिया जा रहा है. 12 महीने की ट्रेनिंग अवधि के साथ चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10 हजार रुपये तक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के आधिकारिक नोटिफेकशन के अनुसार, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में अप्रेंटिसशिप की घोषणा की गई है. ट्रेड अप्रेंटिस 2026-27 एक्ट के तहत अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, आइए जानते हैं कि ट्रेनिंग के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और किन योग्यता की जरूरत है?

कौन कर सकता है अप्लाई?

मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास की हो. साथ ही, कोपा ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट हो जो नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग में प्राप्त किया हो. न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए. आराक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिल सकती है.

कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mumbaiport.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क तय किया गया है, जो NEFT मोड में स्वीकार किया जाएगा. जबकि, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन कोई शुल्क नहीं है. 

आवेदन पत्र को भरने के बाद 'अप्रेंटिस ट्रेनिंग सेंटर (ATC), तीसरे फ्लोर, भंडार भवन,एन. वी. नखवा मार्ग, मजगांव (ईस्ट), मुंबई 400010' पते पर स्पीड पोस्ट करना होगा. साथ में यूटीआर रिसिप्ट को भी अटैच करके भेजना होगा.

पूरी डिटेल्स

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) ट्रेड के लिए अप्रेंटिसशिप भर्ती के तहत कुल 96 सीटों पर भर्ती निकाली है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mumbaiport.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 18 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. 12 महीने की इस अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में प्रति माह 10,560 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More