App

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए गुड न्यूज! 6 महीने तक काम सीखने के साथ स्टाइपेंड का मौका!

DRDO Paid Internship 2026: क्या आप इंजीनियरिंग या साइंस छात्र हैं, काम सीखने के साथ हर महीने जेब खर्च भी चाहते हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है, डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है.

DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए गुड न्यूज! 6 महीने तक काम सीखने के साथ स्टाइपेंड का मौका!

DRDO Paid Internship 2026: हम सभी चाहते हैं कि पढ़ाई के साथ एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिल जाए, जहां से काम का अनुभव हासिल कर सकें, साथ ही साथ हर महीने पैसे भी मिलने शुरू हो जाएं. अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो अभी कॉलेज में पढ़ रहे हैं और काम का अनुभव चाहते हैं, तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है. भारत के टॉप डिफेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से करीब 6 महीने की अवधि के साथ पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया जाने वाला है.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से कुछ खास विषय की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. डीआरडीओ की इंटर्नशिप प्रोग्राम भर्ती के तहत, इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों को आवेदन का मौका दिया जा रहा है.

हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 6 महीने की पेड इंटर्नशिप योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस प्रोग्राम के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस तरह से 6 महीने के इस पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कुल 30 हजार रुपये मिलेंगे.

कब से होगी शुरुआत?

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी. ये इंटर्नशिप चंडीगढ़ के सेक्टर 37-A स्थित DGRE परिसर में आयोजित की जाएगी. इस प्रोग्राम के तहत कुल 6 इंटर्नशिप सीटें उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए 2, रिमोट सेंसिंग या जियोइन्फॉर्मेटिक्स के लिए 2 और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 2 सीटें निर्धारित की गई हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

  1. इंजीनियरिंग और साइंस स्ट्रीम से संबंधित रेगुलर छात्र
  2. अंडरग्रेजुएट लेवल पर कंप्यूटर साइंस के छात्र 
  3. सिविल इंजीनियरिंग के लास्ट ईयर में पढ़ रहे छात्र
  4. पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल पर M.Sc या M.Tech के सेकेंड ईयर में पढ़ने वाले छात्र
  5. इंटर्नशिप विषय के संबंधित डिग्री कोर्स और शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतरीन होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन?

योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को DRDO की इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए ऑफलाइन तरीका अपनाना होगा. हालांकि, आवेदन पत्र का फॉर्मेट DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने के बाद सभी जरूरी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें. इसके बाद अपनी यूनिवर्सिटी या कॉलेज से प्राप्त अनुमति पत्र को भी अटैच करें. 

इसके बाद आवेदन पत्र को एक लिफाफे में बंद करें और संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी अटैच करके स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें. इसे 'DGRE, सेक्टर 37-A, चंडीगढ़' एड्रेस पर भेजना होगा. ध्यान रहे कि आवेदन की लास्ट डेट 6 दिसंबर 2026 है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More