App

ChatGPT की रफ्तार पर फिर ब्रेक, पेड और फ्री यूजर्स दोनों परेशान; नवंबर में कई बार हुई खराबी

ओपनएआई के चैटजीपीटी में बातचीत के दौरान गड़बड़ियों की नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसका असर प्लस, प्रो, टीम, बिजनेस और एजुकेशन प्लान के यूजर्स पर पड़ रहा है. कंपनी ने खराबी पकड़ ली है और इसे ठीक करने का काम चल रहा है.

ChatGPT की रफ्तार पर फिर ब्रेक, पेड और फ्री यूजर्स दोनों परेशान; नवंबर में कई बार हुई खराबी

ओपनएआई के चैटजीपीटी में बातचीत के दौरान गड़बड़ियों की नई रिपोर्ट सामने आई है. बुधवार को कंपनी ने अपने सर्विस स्टेटस पेज पर बताया कि चैटबॉट का यूज करने में दिक्कत पहले से और बढ़ गई है. उनका कहना है कि इसका असर चैट जीपीटी पांच अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान पर दिख रहा है. कंपनी के इंजीनियरों ने खराबी को पकड़ लिया है. इसे दूर करने के लिए सुधार का काम चल रहा है.

किन प्लान के यूजर्स पर पड़ा असर?

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये परेशानी इन 5 प्लान के यूजर्स पर पड़ रही है. जिसमें प्लस और प्रो सामान्य यूजर्स के पेड प्लान हैं. वहीं टीम और बिजनेस ऑफिस के कामकाज के लिए हैं, साथ में एजुकेशन प्लान की बात करें तो ये स्कूल-कॉलेज को मिलता है. इन सभी प्लान में चैटबॉट को इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है.

मैसेज भेजने और जवाब आने में रुकावट

इस गड़बड़ी की वजह से बातचीत के दौरान रिक्वेस्ट फेल हो सकती है. यूजर्स को नया चैट शुरू करने में दिक्कत आ सकती है. मैसेज भेजने और जवाब आने में भी रुकावट आ रही है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि चैटजीपीटी का हर फीचर पूरी तरह बंद हो गया है.

वजह और समय पर कंपनी खामोश

ओपनएआई ने अभी इस खराबी की असली वजह नहीं बताई है. कंपनी ने ये भी साफ नहीं किया है कि ये किसी साइबर हमले या सर्वर की खराबी से जुड़ा है या नहीं.

किसी खास मॉडल का नाम भी सामने नहीं आया है. समस्या पूरी तरह कब तक ठीक होगी, इसका समय भी नहीं बताया गया है. कितने लोग या कौन से इलाके प्रभावित हैं, इसकी जानकारी भी अभी तक बताया नहीं गया है.

नवंबर में बार-बार आई दिक्कत

इस महीने चैटजीपीटी में कई बार ऐसी रुकावटें आ चुकी हैं. 23 नवंबर को पेड प्लान में GPT-6 बातचीत के दौरान गड़बड़ी आई थी. सुधार के बाद उस समस्या को सही कर लिया गया था.

18 नवंबर को फ्री और गो प्लान वाले यूजर्स भी परेशान हुए थे. इसके अलावा नवंबर में इमेज बनाने, फाइल अपलोड करने, वर्कप्लेस टूल्स और कुछ एपीआई सेवाओं में भी खराबी दिखी थी.

कामकाज और पढ़ाई पर बढ़ता असर

आजकल दफ्तर के काम से लेकर पढ़ाई और रिसर्च तक हर जगह चैटजीपीटी का इस्तेमाल बढ़ गया है. लोग लिखने, कोडिंग करने और डेटा समझने जैसे रोज के कामों के लिए इस पर निर्भर रहते हैं.

ऐसे में बार-बार आने वाली रुकावटें यूजर्स का काम रोक सकती हैं. भरोसेमंद सेवा बनाए रखना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More