SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MHT CET 2027 Schedule OUT: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी, सभी कोर्स की तारीखें यहां देखें

Maharashtra CET 2027 Schedule OUT: महाराष्ट्र सरकार ने अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सों के लिए MHT CET 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर देख पाएंगे.

Written By Simran Singh
Published: Nov 17, 2026, 16:13 IST | Updated: Nov 17, 2026, 16:42 IST
Join

Maharashtra MHT CET 2027 Schedule OUT: क्या आप भी महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए गुड न्यूज है. स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाओं का पूरा संभावित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दिया है. 

साल में दो बार परीक्षा का आयोजन

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दो मौंके दिए जाएंगे, लेकिन दूसरा मौका ऑप्शनल है. वहीं, जो उम्मीदवार दोनों ऑप्शन को चुनते हैं और दो बार सीईटी परीक्षा देंगे तो प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उन अंकों को जोड़ा जाएगा जो जिस मौके के समय सबसे ज्यादा हासिल किए गए. 

अब 3 नहीं, 11 कोर्सों की होंगी परीक्षाएं

आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था की ओर से कोर्सों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. अब 3 से बढ़ाकर 11 कोर्स हो गए हैं और इसके लिए साल में दो बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Rajasthan CET Exam 2026: 12वीं स्तर की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; देखें पूरी डिटेल

अन्य कोर्स की एग्जाम डेट

कोर्स का नामसंभावित परीक्षा तिथि
MHMCT24 मार्च 2027
MCA 27 मार्च 2027
AAC11 अप्रैल 2027
B डिजाइन18 अप्रैल 2027
LLB (3-वर्षीय)4 मई और 5 मई 2027
DPN/PHN18 मई 2027
नर्सिंग18 मई और 19 मई 2027
GNM-नर्सिंग21 और 22 मई 2027
MPEd5 जून 2027
MED6 जून 2027

जानकारी के लिए बता दें कि MHT ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 20 CET परीक्षाओं का आयोजन किया था, जिसमें कुल 18,14,456 उम्मीदवार शामिल होने के लिए रजिस्टर्ड थे और उनमें से 16,31,335 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें- सरकारी बैंक में 65,000 सैलरी वाली नौकरी: मैनेजमेंट के 120 पदों पर बंपर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES