)
Indian Exim Bank Recruitment 2026: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? किसी सरकार कंपनी में नहीं, बल्कि सरकारी बैंक में नौकरी देख रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए गुड न्यूज है. बैंकिंग क्षेत्र में काम सीखने और नौकरी हासिल करने का शानदार मौका दिया जा रहा है. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया यानी एक्जिम बैंक की ओर से फ्रेशर्स को ये शानदार अपॉर्चुनिटी दी जा रही है.
बैंक की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है. कुल 120 पदों के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं, जिसके तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. एक्जिम बैंक ने फ्रेशर्स के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर वैकेंसी निकाली है. इसके साथ मैनेजर्स पदों पर भर्ती का आवेदन पत्र भी जारी किया है.
एक्जिम बैंक के आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी की नियुक्ति अलग-अलग विभागों में की जाएगी, जिनमें बैंकिंग ऑपरेशन, इंटरनल ऑडिटस, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स, कंप्लायंस, इंटरनेशनल रिलेशंस, ह्यूमन रिसोर्स, रिस्क मैनेजमेंट, डिजिटल टेक्नोलॉजी और लीगल शामिल हैं. जबकि, मैनेजमेंट की नियुक्ति स्पेशल सिचुएशंस ग्रुप/रिकवरी, एमएसएमई, इंटरनल ऑडिट और क्रेडिट अप्रेजलस लोन ऑपरेशंस एंड मॉनिटरिंग आदि विभागों में होगी.
एक्जिम बैंक की ओर से जारी की गई मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजमेंट पदों की भर्तियां क्या सिर्फ फ्रेशर्स के लिए हैं? अगर आपका भी ये सवाल है तो इसका जवाब नहीं है. इस एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भी ये भर्तियां निकाली हैं.
एक्जिम बैंक के नोटिफिकेशन के अनुसार, मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और मैनेजर (MM-II) पदों पर कुल 120 भर्तियां निकाली गई है. विज्ञापन संख्या HRM/MT/M/2026-27/05 के तहत 27 नवंबर 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं.
एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in पर आवेदन पत्र का लिंक एक्टिव किया जाएगा. 27 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन की प्रक्रिया के लिए विंडो ओप रहेग. इस भर्ती अभियान के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उम्मीद है कि दिसंबर 2026 में रिटन एग्जाम और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन होगा.
मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 65000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें डिप्टी मैनेजर पद पर रखा जाएगा और उसके लिए शुरुआती सीटीसी लगभग 25 लाख रुपये तक होगी. वहीं, मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवार को सालाना लगभग 30 लाख रुपये तक सीटीसी दी जाएगी. योग्यता समेत अन्य डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.eximbankindia.in पर जा सकते हैं.