)
RRB Group D Scorecard 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है और परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है. हाल ही में रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाख उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी किया गया है. ऐसे उम्मीदवार जो आरआरबी के रोजगार सूचना CEN 09/2025 के तहत कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों के जरिए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से अंक पता कर सकते हैं. साथ ही, स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के स्कोरकार्ड का लिंक आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 1 दिसंबर 2026 को रात 11.55 बजे तक एक्टिव रहेगा. इसके बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड का एक्टिव लिंक शो नहीं होगा और वो लिंक ओपन नहीं कर पाएंगे. इसलिए सलाह दी जाती है कि 1 नवंबर 2026 से पहले-पहले अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर लें.
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया गया था. सीबीटी मोड में आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट 12 नवंबर 2026 को जारी किय गया था. जोन वाइज ग्रुप डी परीक्षा के रिजल्ट के अलावा कट-ऑफ भी जारी किया गया.
CBT 1 के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के तहत अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में शामिल हो सकेंगे. इसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल होना होगा. आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं और अन्य अपडेट का भी पता कर सकते हैं.