App

24 साल के करियर में पहली बार: 'ईशा धर्मेंद्र देओल' बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर बयां किया दिल का हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रताप' को लेकर काफी इमोशनल हैं. इस फिल्म के पोस्टर पर पहली बार उनका नाम 'ईशा धर्मेंद्र देओल' लिखा गया है. 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर ईशा ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट शेयर किया है.

24 साल के करियर में पहली बार: 'ईशा धर्मेंद्र देओल' बनकर बड़े पर्दे पर लौट रहीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर बयां किया दिल का हाल
Image Credit: फिल्म 'प्रताप' के पोस्टर पर पहली बार जुड़ा पापा धर्मेंद्र का नाम, इमोशनल हुईं ईशा (instagram/imeshadeol)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'प्रताप' सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक बेहद खास इमोशन बन गई है. इंडस्ट्री में 24 साल का लंबा सफर तय करने के बाद ईशा के करियर में पहली बार कुछ ऐसा हुआ है, जिसने उन्हें अंदर तक भावुक कर दिया है. फिल्म के पोस्टर और बिलबोर्ड्स पर पहली बार उनका नाम उनके पिता धर्मेंद्र के नाम के साथ छपा है, जिसे देखकर ईशा की खुशी और जज्बात सोशल मीडिया पर छलक पड़े हैं.

ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस नई फिल्म से जुड़े एक खास और इमोशनल पल के बारे में फैंस को बताया है. ईशा ने लिखा कि फिल्म के पोस्टर पर पहली बार अपने नाम के साथ पापा धर्मेंद्र का नाम देखना उनके लिए बहुत ही पर्सनल और भावुक कर देने वाला अनुभव है.

पहली बार बनीं 'ईशा धर्मेंद्र देओल'

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की जानकारी दी कि 'प्रताप' उनके करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें स्क्रीन और पोस्टर पर उन्हें 'ईशा धर्मेंद्र देओल' के नाम से क्रेडिट दिया गया है. उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा कि पापा के आशीर्वाद के साथ आज वह यहां तक पहुंची हैं. एक बेटी के लिए अपने पिता के नाम को इस तरह अपने नाम के साथ जुड़ा देखना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है. सोशल मीडिया पर ईशा के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

 

 

24 साल बाद भी वैसी ही है पहली फिल्म वाली खुशी

फिल्म इंडस्ट्री में अपने 24 साल के सफर को याद करते हुए ईशा ने काफी पुरानी यादें भी ताजा कीं. ईशा ने अपने पोस्ट में लिखा कि बॉलीवुड में 24 साल पूरे हो चुके हैं और यह सफर अभी भी जारी है. उन्होंने बताया कि इतने सालों बाद भी जब वह सिनेमाघरों के बाहर लगे बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स पर अपनी तस्वीर देखती हैं, तो उनके अंदर बिल्कुल वैसी ही खुशी और एक्साइटमेंट होती है, जैसी करियर की शुरुआत के दिनों में हुआ करती थी. 

फैंस और शुभचिंतकों का जताया आभार

अपने इस भावुक नोट के आखिर में ईशा देओल ने अपने चाहने वालों को थैंक यू कहना नहीं भूला. उन्होंने लिखा कि वह अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त करती हैं. ईशा के मुताबिक, इतने सालों तक दर्शकों ने उन्हें जो प्यार दिया है और आज भी उनके पूरे परिवार को जो सपोर्ट मिल रहा है, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी.

प्रताप ट्रेलर-

 

20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'प्रताप'

पापा धर्मेंद्र के आशीर्वाद और फैंस की दुआओं के साथ ईशा देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी यह मच अवेटेड फिल्म 'प्रताप' 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है और अब 'ईशा धर्मेंद्र देओल' के इस नए अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More