)
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन डे पर बड़ा ट्रेड देखने को मिला है. मंगलवार (17 नवंबर) को गुजरात टाइटंस ने अनुभवी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. हर्षल के लिए गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही थी. आईपीएल ने रिटेंशन डे के दिन इस ट्रेड की पुष्टि कर दी. इस तेज गेंदबाज ने गुजरात में जाने के लिए अपनी सैलरी आधी करवाई है.
हर्षल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में आठ करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था. वह गुजरात टाइटंस में चार करोड़ रुपये में शामिल हुए हैं. हर्षल आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने दो बार पर्पल कैप (एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट) पर कब्जा किया है.
Ghar ni vaat j alag chhe! Welcome home, Harshal Titan Patel 🏡💙 https://t.co/QdqvCGeFOA
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 17, 2026
हर्षल को आईपीएल के सबसे चतुर गेंदबाजों में एक समझा जाता है. अपनी वैरिएशन और टैक्टिकल समझ के लिए जाने जाने वाले इस तेज पेसर के पास काफी अनुभव है. उन्होंने 2012 में IPL में डेब्यू करने के बाद से चार फ्रेंचाइजी के लिए 124 मैच खेले हैं और 151 विकेट लिए हैं. इतने सालों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के 2021 और 2024 संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.
आईपीएल 2027 सीजन के लिए ट्रेड हुए खिलाड़ियों की लिस्ट
ऋषभ पंत: लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स- 15 करोड़ रुपये
कुलदीप यादव: दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जाएंट्स- 13.25 करोड़ रुपये
टी नटराजन: दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 5 करोड़ रुपये
जीशान अंसारी: सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स- 40 लाख रुपये
लियाम लिविंगस्टोन: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपरकिंग्स- 6 करोड़ रुपये
जैक एडवर्ड्स: सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपरकिंग्स- 3 करोड़ रुपये
खलील अहमद: चेन्नई सुपरकिंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 4.8 करोड़ रुपये
नाथन एलिस: चेन्नई सुपरकिंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद- 2 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स- 18 करोड़ रुपये
अर्शदीप सिंह: पंजाब किंग्स से मुंबई इंडियंस: 18 करोड़ रुपये
हर्षल पटेल: सनराइजर्स हैदराबाद से गुजरात टाइटंस: 4 करोड़ रुपये