App

दिल्ली में गजब हो गया! अचानक हटाया गया ग्रैप-3, क्या सच में गायब है प्रदूषण?

दिल्ली-NCR में AQI सुधरकर 204 पहुंचने के बाद CAQM ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी हैं. इसके तबत BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों, निर्माण कार्यों और स्कूलों को राहत मिलने का रास्ता साफ हुआ है. मगर फिर भी कई पाबंदियां अब भी लागू है.

दिल्ली में गजब हो गया! अचानक हटाया गया ग्रैप-3, क्या सच में गायब है प्रदूषण?
Image Credit: Delhi-NCR से GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेप-3 (GRAP-3) की पाबंदियों को हटा दिया है. हवा की गति और अनुकूल मौसम के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुधरकर 204 के आसपास दर्ज किया गया, जिसके बाद CAQM ने यह फैसला लिया.  

 एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) की GRAP उप-समिति ने GRAP स्टेज III को हटाने का फैसला किया है, क्योंकि रोजाना के AQI में गिरावट देखी जा रही है और आज यह 204 पर आ गया है. हालांकि, GRAP स्टेज I और II के तहत सभी उपाय और 30.10.2026 के आदेश के अनुसार लगाई गई पाबंदियां लागू रहेंगी.

ग्रेप-3 हटने से क्या राहत मिलेगी?
- बीएस-3 (BS-3) पेट्रोल और बीएस-4 (BS-4) डीजल वाहनों पर लगी रोक हटेगी.
- प्राइवेट निर्माण, तोड़फोड़ और खनन कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिलेगी. 
- गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में कक्षा 5 से 8 तक की ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू की जा सकती है.

इन बातों का रखना होगा खास ध्यान
ग्रेप-3 हटा है, लेकिन दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-1 और ग्रेप-2 के नियमों का सख्ती से पालन अब भी किया जाएगा, ताकि हवा फिर से खराब न हो.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More