App

14 साल पहले देखा गया सपना, अब 21 नवंबर को होगा पूरा, नीतीश सेतु का पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित

बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर में ऐतिहासिक दिन 21 नवंबर को होने वाला है. 5,500 करोड़ से अधिक की लागत से बना 'नीतीश सेतु' को पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

14 साल पहले देखा गया सपना, अब 21 नवंबर को होगा पूरा, नीतीश सेतु का पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को समर्पित
Image Credit: बिहार को मिली छह लेन 'नीतीश सेतु' की सौगात (Photo-AI)

बिहार में गंगा पर एक और बड़ा पुल तैयार हो गया है. नाम है नीतीश सेतु... कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक बना यह छह लेन का पुल सिर्फ दो किनारे नहीं जोड़ रहा, बल्कि बिहार के विकास को नई रफ्तार दे रहा है. दरअसल, एनडीए सरकार ने जो 14 साल पहले जो सपना देखा गया था, वह अब हकीकत बनने वाला है. 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

गंगा और पुल का शानदार व्यू

वैशाली जिला में गंगा की लहरों के ऊपर विकास की नई कहानी लिखी जा रही है. यह कहानी लिख रहा है, कच्ची दरगाह से बिदुपुर तक फैला छह लेन का नीतीश सेतु... बिहार के सड़क नेटवर्क को नई ताकत देने वाला यह पुल अब पूरी तरह तैयार है. एनडीए सरकार में इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी.

दरअसल, साल 2012 में तत्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की. सितंबर में सैद्धांतिक मंजूरी मिली. साल 2013 में सलाहकार नियुक्त हुए और फिजिबिलिटी रिपोर्ट का काम शुरू हुआ. जून 2013 में नीतीश कुमार के सामने पुल का पूरा प्लान रखा गया.

साल 2014 दिसंबर में केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई और एशियाई विकास बैंक से लोन लेने की बात आगे बढ़ाई. दिसंबर में एनओसी मिला. साल 2015 में बिहार सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी. फिर अंतरराष्ट्रीय टेंडर के बाद निर्माण शुरू हो गया. इस बड़े प्रोजेक्ट पर हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए. एशियाई विकास बैंक का लोन और बिहार सरकार की हिस्सेदारी से यह पुल EPC मॉडल पर बनाया गया.

नीतीश सेतु का हिसाब

विवरणराशि
कुल लागत₹5,571.69 करोड़
ADB का लोन₹3,472.15 करोड़
बिहार सरकार का हिस्सा₹2,099.54 करोड़
कुल योग₹5,571.69 करोड़

21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

 

बहरहाल, अब इंतजार खत्म होने वाला है. 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसके बाद बिहार का 14 साल पुराना सपना सच हो जाएगा. बिहार के निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर बना यह सेतु, राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो जाएगा.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More