SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

14 नवंबर नहीं, पहले 20 नवंबर थी बाल दिवस की तारीख! क्यों नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाने लगा ये दिन?

Children's Day: भारत में हर साल पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में पहले 20 नवंबर को चिल्ड्रन डे मनाया जाता था? आइए बाल दिवस का इतिहास जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 14, 2026, 06:53 IST | Updated: Nov 14, 2026, 07:31 IST
Join

Pandit Jawaharlal Nehru's Birthday: 14 नवंबर... ये तारीख बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक के बीच में बाल दिवस के तौर पर जानी जाती है. इस दिन पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ चिल्ड्रन डे मनाया जाता है. स्कूल और कॉलेज में इस मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. ये तो आप जानते ही होंगे कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस को मनाते हैं, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि 14 नवंबर से पहले 20 नवंबर को हर साल बाल दिवस मनाया जाता था. 

कब से और क्यों ये तारीख बदली और 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा? क्या है बाल दिवस का इतिहास? आइए जानते हैं क्यों बच्चों का दिवस यानी बाल दिवस को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस के मौके पर मनाया जाता है?

बच्चों और जवाहरलाल नेहरू का खास कनेक्शन

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सिर्फ देशवासियों के मन में जगह नहीं रखते थे, बल्कि बच्चों के प्रति भी उनके मन में एक खास जगह थी. उनकी नजर में देश की असली शक्ति और समाज की नींव अगर कोई था तो वो बच्चे थे और उनसे ही भविष्य था. उनके मुताबिक, आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करने वाले थे. ऐसे में जैसे उन्हें शिक्षा दी जाएगी वो वैसा ही आगे भविष्य तय करेंगे.

वो बच्चों से इतना प्यार करते थे कि प्रधानमंत्री के पद पर होने के बाद भी वो अपने बिजी शेड्यूल में से बच्चों के लिए समय निकालते थे और मुलाकात करते थे. बच्चों और उनके बीच इतना ज्यादा प्रेम था कि उन्हें सभी चाचा नेहरू कहा करते थे.

जवाहरलाल नेहरू कोट पर क्यों लगाते थे गुलाब?

एक बार जब एक बच्चे ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से सवाल किया कि वो अपने कोट पर हर दिन क्यों गुलाब लगाते हैं, तो उस पर उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, उन्होंने कहा कि वो फूल और बच्चों दोनों से बहुत प्यार करते हैं, दोनों ही उनके लिए प्यारे हैं. उनका कहना था कि बच्चे और गुलाब, दोनों काफी कोमल, खूबसूरत और जीवन में खुशबू फैलाने वाले होते हैं.

पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस

बाल दिवस का इतिहास काफी रोचक है. दरअसल, 1964 में भारत में पहले बाल दिवस को 20 नवंबर की तारीख पर मनाया जाता था. संयुक्त राष्ट्र की ओर से बाल दिवस मनाने की तारीख 20 नवंबर घोषित की गई थी, लेकिन बाद में ये तारीख बदली गई और 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा.

क्यों 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस?

जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ, तो उसके बाद ये घोषणा की गई की उनके जन्म दिवस के अवसर पर पूरे भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा. उनके और बच्चों के बीच गहरा प्यार और एक अलग संबंध होना, ये वजह बना कि चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाने का ऐलान किया गया. हर साल बाल दिवस का मनाने का उद्देश्य समाज में बच्चों के अधिकारों, पोषण, सुरक्षित बचपन और उनकी शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना है.

ये भी पढ़ें- School Holidays: 14 से 16 नवंबर तक, कहां-कहां छठ पूजा की छुट्टियां?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES