App

School Holidays: सिर्फ बिहार और झारखंड में नहीं, छठ पूजा के अवसर पर इन राज्यों में भी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान! फटाफट देखें लिस्ट

Chhath Puja School Holiday 2026: देश भर के कई राज्यों में महापर्व छठ पूजा को मनाया जाता है और इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है. आइए जानते हैं 13 से 16 नवंबर के बीच किन-किन राज्य में स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे?

School Holidays: सिर्फ बिहार और झारखंड में नहीं, छठ पूजा के अवसर पर इन राज्यों में भी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान! फटाफट देखें लिस्ट

Chhath Puja 2026 School Holiday: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और उषा अर्घ्य एवं पारण के साथ इसका समापन होता है. इस साल 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य और पारण के साथ होगा. ऐसे में स्कूली छात्रों को भी छुट्टियों के आधिकारिक नोटिस का काफी इंतजार रहता है.

राज्य सरकारों और शिक्षा विभाग द्वारा जारी साल 2026 के शैक्षणिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, बिहार और झारखंड के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी छठ की खास रौनक देखने को मिल रही है, जिसके चलते कई राज्यों में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है. आइए जानते हैं 13 से 16 नवंबर के बीच किन राज्यों में और कब-कब स्कूलों की छुट्टी रहेगी?

13 से 16 नवंबर तक, किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी?

छठ पूजा के अवसर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. हालांकि, महापर्व के पहले दिन यानी 13 नवंबर (नहाय-खाय) को स्कूल आमतौर पर खुले रहेंगे या सामान्य संचालन होगा. इसके बाद मुख्य तिथियों पर राज्यों के हिसाब से अवकाश रहेगा, आइए नीचे दी गई लिस्ट से जानते हैं कि किस राज्य में कब-कब स्कूल बंद रहेंगे.

छठ पूजा के अवसर पर कब-कब स्कूल बंद?

राज्यछुट्टियां की तारीखकुल छुट्टी की अवधि
बिहार14 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तककुल 3 दिनों की छुट्टी
झारखंड15 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक (कुछ जिलों में 14 नवंबर को भी छुट्टी है)कुल 4 दिनों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश16 नवंबर 2026 (पूर्वांचल के जिलों में संभावित)कुल दो दिन की छुट्टी, 15 नवंबर को रविवार की सप्ताहिक छुट्टी है.
दिल्ली एनसीआर15 नवंबर से 16 नवंबर तककुल 2 दिनों की छुट्टी, जिसमें रविवार की सप्ताहिक छुट्टी शामिल है.

कब से खुलेंगे स्कूल?

बिहार में 17 या 18 नवंबर 2026 से स्कूल दोबारा खोल दिए जाएंगे और छात्रों के लिए नियमित क्लासेस शुरू हो जाएंगी. झारखंड में भी छठ अवकाश के बाद 18 नवंबर 2026 से स्कूल खुलेंगे. वहीं, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छुट्टियों के बाद मंगलवार, 17 नवंबर से सभी स्कूल फिर से खुल जाएंगे. अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि सटीक समय और पुष्टि के लिए अपने संबंधित स्कूल के आधिकारिक नोटिस को जरूर चेक करें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More