AIBE 22 एडमिट कार्ड 2026: आज जारी होगा हॉल टिकट, ये है डाउनलोड करने का आसान तरीका
AIBE 22 Admit Card 2026 OUT (Soon): ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 एडमिट कार्ड 2026 आज यानी 14 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. आइए हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं.
AIBE 22 Admit Card 2026 OUT (Soon): ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर 2026 को जारी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
AIBE 22 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आसानी से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. आइए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं.
पास रखें जिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड
AIBE 22 हॉल टिकट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी. अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड को दर्ज करने के बाद तुरंत एआईबीई एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे. इसे डाउनलोड करना और उसका प्रिंट आउट निकालना बहुत जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड काफी जरूरी होता है.
एडमिट कार्ड पर क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आरक्षित कैटेगरी
- परीक्षा का समय
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार की तस्वीर
- उम्मीदवार का सिग्नेचर
कैसे डाउनलोड करें AIBE 22 एडमिट कार्ड 2026?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- होम पेज पर 'AIBE XXII Admit Card 2026' लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज शो होगा.
- उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स दर्ज करें.
- लॉगिन पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड शो हो जाएगा.
- इसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित कर लें.
ये भी पढ़ें- JEE Advanced 2027 Date: 23 मई को होगी परीक्षा, IIT दिल्ली ने जारी किया शेड्यूल