SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DUSU Election Result 2026: कौन हैं रिया छावड़ी DUSU की नई सचिव? बदरपुर के गांव से DU तक का सफर किया तय

DUSU सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने 18,366 वोट से शानदार जीत हासिल की. रिया ने NSUI की प्रत्याशी नम्रता चौधरी को 4,915 वोटों से हराया.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 19, 2026, 05:16 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 05:19 PM IST
Image Credit: DUSU Election Result 2026
Join

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी. शुरू से ही बेहद रोमांचक आंकड़े आते रहे. अध्यक्ष पद के लिए ABVP और NSUI के उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. फिर आखिरी कुछ राउंड में ABVP के यश डबास ने  NSUI के विजय शंकर मीणा को हराकर बाजी मार ली. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और धमाकेदार जीत दर्ज की है.

वहीं DUSU सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने जीत दर्ज की. रिया छावड़ी ने सचिव सीट पर शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और 18,366 वोट प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की. रिया ने NSUI की प्रत्याशी नम्रता चौधरी (13,451 वोट) को 4,915 वोटों के अंतर से हराया. ऐसे में जानें आखिर कौन हैं DUSU की नई सचिव रिया छावड़ी?

रिया छावड़ी का परिवार
रिया छावड़ी दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोड़बंद गांव की रहने वाली हैं. उनके परिवार का खेती से नाता है. पढ़ाई के अलावा, रिया को स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी है. उन्होंने इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया है. उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ा है.

रिया छावड़ी की पढ़ाई
रिया छावड़ी ने श्री अरबिंदो कॉलेज से पढ़ाई की है और अभी उसी कॉलेज में BA प्रोग्राम की स्टूडेंट हैं. DUSU चुनाव के लिए घोषित ABVP के सेंट्रल पैनल में रिया को महिला कैंडिडेट के तौर पर शामिल किया गया है.

फिलहाल DUSU चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है. अध्यक्ष पद पर यश डबास जीते हैं. सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: DUSU Election Result 2026: ABVP के चारों कैंडिडेट को मिले कितने-कितने वोट, क्या रहा जीत-हार का अंतर?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES