SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

DUSU चुनाव में अश्मित कुमार को कितने वोट मिले? AAP की छात्र इकाई ASAP से मिला था अध्यक्ष का टिकट

DUSU चुनाव 2026 में ASAP उम्मीदवार अश्मित कुमार को 1,388 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 19, 2026, 06:20 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 06:26 PM IST
Image Credit: Ashmit Kumar (ASAP)
Join

DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में ASAP कैंडिडेट अश्मित कुमार को 1,388 वोट मिले. फाइनल रिजल्ट में वह अधयक्ष पद की रेस में चौथे स्थान पर रहे. ABVP के यश डबास ने 24,576 वोटों के साथ यह पद जीता, जबकि NSUI के विजय शंकर मीणा को 22,523 वोट मिले. विजय शंकर मीणा ने यश डबास को कांटे की टक्कर दी. वहीं लेफ्ट की अनन्या रतूड़ी 5,377 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

ASAP से मिला था अध्यक्ष पद का टिकट
अश्मित कुमार को AAP की छात्र इकाई ASAP (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) ने DUSU अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उनका मुकाबला ABVP, NSUI और लेफ्ट अलायंस समेत कई उम्मीदवारों से था.

ASAP ने एजुकेशन, हॉस्टल, फीस, कैंपस फैसिलिटीज और स्टूडेंट पॉलिटिक्स में छात्रों की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों को अपने कैंपेन का हिस्सा बनाया. मगर छात्रों को ABVP ने अपनी दिलचस्पी दिखाई और उसे जीताया.

DUSU अध्यक्ष बने यश डबास 
DUSU चुनाव के आखिरी नतीजों में ABVP ने चार में से तीन पदों जीत हासिल की. यश डबास ने अध्यक्ष पद जीता, रिया छावड़ी ने सचिव का पद जीता और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव का पद जीता. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बहुत ही बड़े वोटों के अंतर के साथ उपाध्यक्ष का पद जीता.  

अध्यक्ष पद के लिए मुख्य उम्मीदावर कौन और उन्हें कितने मिले वोट? 
यश डबास (ABVP): 24,576 वोट
विजय शंकर मीणा (NSUI): 22,523 वोट
अनन्या रतूड़ी (लेफ्ट अलायंस): 5,377 वोट
अश्मित कुमार (ASAP): 1,388 वोट
समीर कुमार: 1,115 वोट
एजाज मंसूरी: 837 वोट
समर्थ बेनीवाल: 819 वोट

इस तरह, यश डबास ने अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के मार्जिन से हराकर जीत दर्ज की.

फिलहाल DUSU चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है. अध्यक्ष पद पर यश डबास जीते हैं. सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है. 

ये भी पढ़ें: DUSU Election Result 2026: कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेनिस कोर्ट से छात्र राजनीति तक का सफर, जानें पढ़ाई और मुद्दे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES