App

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान: 29-30 सितंबर को कैंप में जाकर भरें Form-6, BLO करेंगे मदद

Delhi News: दिल्ली में SIR के बीच पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के लिए चुनाव आयोग 29 और 30 सितंबर को कॉलेजों, यूनिवर्सिटी में स्पेशल एनरोलमेंट कैंप लगाएगा. इन कैंपों के जरिए 18 से 25 साल की उम्र के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा.

वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान: 29-30 सितंबर को कैंप में जाकर भरें Form-6, BLO करेंगे मदद
Image Credit: Zee_Archive_File

Delhi News: दिल्ली में  वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच पहली बार वोटर बनने जा रहे युवाओं के लिए चुनाव आयोग ने एक खास पहल की है. राजधानी के कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और दूसरे शिक्षण संस्थानों में 29 और 30 सितंबर को स्पेशल एनरोलमेंट कैंप लगाए जाएंगे. इन कैंप का मकसद 18 से 25 साल की उम्र के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल करना है.  

निवार्चन अधिकारी के पास कौन सा होगा फॉर्म? 
दिल्ली के मुख्य निवार्चन अधिकारी कार्यलाय के अनुसार, इन विशेष कैंपों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) रहेंगे. इन लोगों के पास वोटर लिस्ट के साथ नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भी मौजूद रहेगा. वहीं जिन युवाओं ने अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया है, वो कैंप में जाकर फॉर्म-6 भर सकते हैं.  BLO फॉर्म भरने की प्रक्रिया में भी युवाओं की मदद करेंगे    

किन युवाओं को मिलेगा मौका?
वहीं जिन लोगों की उम्र 18 साल हो चुकी है. साथ ही जिन युवाओं का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वो इन कैंपों में आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा वो युवा भी फॉर्म जमा कर सकते हैं, जो 1 अक्टूबर तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हैं. इसके साथ ही जब आवेदन करें उस समय जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. वोटर बनने के लिए आवेदन केवल कैंप में जाकर नहीं किया जा सकता. युवा ऑनलाइन माध्यम से भी फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं. इसके लिए चुनाव आयोग के वोटर सर्विसेज पोर्टल और ECINET मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है

29 और 30 सितंबर के अलावा इस दिन लगेगा कैंप
दिल्ली चुनाव आयोग की तरफ से 27 सितंबर को भी राजधानी के सारे मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा. ये कैंप उन पात्र मतदाताओं के लिए होगा, जिनका नाम SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया है. इसके पहले भी दिल्ली में कैंप लगाया जा चुका है. पहले ये पैंक 20 सितंबर को लगा था.  

4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी. इसके अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट सूची से करीब 47.50 लाख नाम हटाए गए हैं. वहीं, राजधानी में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.45 करोड़ बताई गई है. SIR की पूरी प्रक्रिया के बाद दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी कर दी जाएगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More