SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्रीन पटाखों की आड़ में 'काली' आतिशबाजी! दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली; AQI 449 के पार

दिवाली की रात सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी कर देर रात तक आतिशबाजी हुई, जिसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया. दिवाली की अगली सुबह सड़कों पर धुएं की मोटी चादर छा गई.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 01:02 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 01:12 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली में दिवाली के बाद सोमवार सुबह वायु प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया. दिवाली की रात आसमान में आतिशबाजी का ऐसा नजारा देखने को मिला मानो दिल्ली में पटाखों पर कोई 
पाबंदी ही न हो. सुबह हुई तो सड़कों पर आतिशबाजी की काली हकीकत बिखरी नजर आई. जगह-जगह पटाखों के रैपर और खाली डिब्बे पड़े मिले.

इन रैपरों को देखकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ये पटाखे ग्रीन थे या फिर प्रतिबंधित पटाखों की खुलेआम बिक्री और इस्तेमाल हुआ? हालांकि, पटाखों के रैपर से उनकी वास्तविक श्रेणी की पुष्टि नहीं होती, लेकिन पूरे मामले की जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हुई अवहेलना
बीती रात राजधानी में लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के रात 10 बजे तक पटाखे जलाने के आदेश की जमकर अवहेलना की. कई इलाकों में आधी रात तक आतिशबाजी होती रही. इसका असर दिवाली अगली सुबह दिल्ली की हवा पर देखने को मिला. राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया. वहीं सड़कों पर धुएं की मोटी चादर छाने से विजिबिलिटी भी कम हो गई. कई जगहों पर दूर तक धुआं ही धुआं नजर आया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मेहरौली-बदरपुर रोड पर धुएं का गुबार, विजिबिलिटी हुई कम
दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित मेहरौली-बदरपुर रोड पर प्रदूषण की गंभीर देखने को मिली. यहां सड़क पर दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया. प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है. दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के बाद सुबह सड़कों पर धुएं की चादर छाई रही.

दिल्ली का औसत AQI 366, कई इलाकों में 400 के पार
दिवाली के अगले दिन भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. राजधानी का औसत AQI 366 दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा कम है. हालांकि, प्रदूषण का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया.

दिल्ली के प्रदूषित इलाकों का AQI:
सोनिया विहार- 449
बुराड़ी क्रॉसिंग- 445
विवेक विहार- 441
जहांगीरपुरी- 439
नॉर्थ कैंपस- 437
रोहिणी- 435
डीटीयू- 431
बवाना- 424
पटपड़गंज- 418
चांदनी चौक- 418
मुंडका- 413
पंजाबी बाग- 408
एनआईएच नरेला- 408
आईटीओ- 404
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स- 404

दिल्ली-NCR में भी प्रदूषण का बुरा हाल
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र में भी प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बिगड़ी हुई है.

गाजियाबाद- 368
नोएडा- 338
फरीदाबाद- 329
गुरुग्राम- 312

ग्रीन पटाखों की अनुमति के बावजूद रातभर जमकर हुई आतिशबाजी
दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति के बावजूद दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई. नतीजा यह रहा कि राजधानी की हवा जहरीली हो गई और कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे भी जमकर चलाए गए?

दिल्ली पुलिस की निगरानी पर भी उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल दिल्ली पुलिस की निगरानी और कार्रवाई पर भी खड़ा हो रहा है. आखिर प्रतिबंधित पटाखे राजधानी में पहुंचे कैसे? किसने इन्हें बेचा और किसकी निगरानी में जमकर आतिशबाजी हुई? फिलहाल, नियमों की अनदेखी और लोगों की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली की जनता को जहरीली हवा के रूप में भुगतना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: दीपों की रात, बुझा घर का चिराग; पटाखे से दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, सदमे से बाप बेहोश

(दिल्ली से हरि किशोर साह और नसीम अहमद की रिपोर्ट) 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES