App

दिल्ली-NCR में अब नहीं होगी बारिश: हवा फिर हुई जहरीली, ठंड बढ़ने के साथ 459 पहुंचा AQI, जानें मौसम का पूरा हाल

दिल्ली में गुलाबी ठंड आ गई है. वहीं दूसरी तरफ ठंड के साथ-साथ पॉल्यूशन भी तेजी से बढ़ रहा है. आज दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आसमान में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. साथ ही कई इलाके ऐसे में हैं, जहां सुबह ही AQI 400 से पार देखने को मिला है.

दिल्ली-NCR में अब नहीं होगी बारिश: हवा फिर हुई जहरीली, ठंड बढ़ने के साथ 459 पहुंचा AQI, जानें मौसम का पूरा हाल
Image Credit: AI Image

दिल्ली में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है. ठंड के साथ-साथ पॉल्यूशन भी बढ़ रहा है. अब लोगों का राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो रहा है. हर रोज किसी ने किसी इलाके का AQI गंभीर श्रेणी में होता ही है. ऐसे में लोगों को अब जहरीली हवा के बीच रहना पड़ रहा है. अभी भी अर्नब और फिर मुरासु चक्रवात की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है. दिल्ली में अब बारिश का कोई चांस नहीं है. गुरुवार 2 नवंबर को राजधानी में हल्का कोहरा छाया रहेगा.

4 नवंबर को कैसा था मौसम?

दिल्ली एनसीआर में बुधवार को मौसम बदला हुआ था. सुबह-शाम को ठंड थी. वहीं आसमान पूरी तरह साफ था. रात होते ही ठंड थोड़ी ज्यादा थी. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा. लोगों को अब हल्का ठंड तो महसूस हो रहा है, लेकिन साथ ही राजधानी में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. लोगों को गर्मी से राहत है. दिल्ली के कई इलाकों में 400 और 450 के पार पहुंच गया है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है. दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक्यूआई 450 दर्ज किया गया.    

5 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया है. अब राजधानी में बारिश का कोई चांस नहीं है. हालांकि लोगों को सुबह-शाम ठंड लगने लगी है. वहीं प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं दूसरी तरफ आसमान में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. ये कोहरा पॉल्यूशन को होगा. दोपहर में बढ़कर 20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं. कहीं बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बढ़ रहा पॉल्यूशन 

वहीं दूसरी तरफ राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है.  कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है. दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. साफ हवा में सांस लेना अब लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है.

दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार

CPCB के सुबह 5 बजे के आंकड़ों ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. IIT दिल्ली में AQI 451 दर्ज किया गया, जबकि पंजाबी बाग में 449, जहांगीरपुरी में 459, अलीपुर और नरेला में 434 और रोहिणी में 433 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा DTU में 439, विवेक विहार में 436 और सोनिया विहार में 425 AQI रहा. वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-62 में AQI 422 और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 354 दर्ज किया गया. लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने दिल्ली-NCR के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

(दिल्ली से अशोक कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More