)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: यहां रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. गौर चौक पर बना नया अंडरपास आज, 5 नवंबर से खोल दिया गया है. अभी इसे 3 दिन के लिए ट्रायल पर चलाया जाएगा. इस दौरान देखा जाएगा कि गाड़ियां ठीक से चल रही हैं या नहीं, लाइटें, साइन बोर्ड और पानी की निकासी में कोई दिक्कत तो नहीं है. सब कुछ ठीक रहा तो इसे हमेशा के लिए खोल दिया जाएगा.
ये अंडरपास करीब 700 मीटर लंबा है. इसे बनाने में 87 करोड़ रुपये से ज्यादा लगे हैं. काम 4 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और 4 नवंबर 2026 को पूरा हो गया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, अब सिर्फ फिनिशिंग का थोड़ा काम बाकी है.अंदर की दीवारों पर भगवान बुद्ध और प्रकृति की सुंदर पेंटिंग बनाई गई है, जिससे ये देखने में भी अच्छा लग रहा है.
बताया जा रहा है कि 12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आ सकते हैं. उसी दौरान वे इस अंडरपास का उद्घाटन कर सकते हैं. हालांकि अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है.
गौर चौक पर रोजाना 5 से 6 लाख गाड़ियां गुजरती हैं. सुबह-शाम यहां ऐसा जाम लगता था कि लोगों को 30 से 45 मिनट तक फंसे रहना पड़ता था. ऐसे में अब अंडरपास खुलने से नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और विजयनगर जाने वालों को काफी राहत मिलेगी.
जाम से छुटकारा मिलेगासमय और पेट्रोल-डीजल की बचत होगी.
एंबुलेंस और स्कूल बसें आसानी से निकल पाएंगी
जाम कम होगा तो प्रदूषण भी कम होगा
गौर सिटी के बाजारों तक पहुंचना आसान होगा
यातायात का बेहतर प्रबंधन होने से दुर्घटनाओं का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि मुख्य काम पूरा हो गया है. इस अंडरपास के खुलने से गौर सिटी और आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लाखों लोगों को रोज के जाम से छुट्टी मिल जाएगी.