वाराणसी से दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू होने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंडी दिखाएंगे. जानिए ट्रेन का किराया, टाइमिंग, स्टॉपेज और संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी.
जयपाल/वाराणसी: काशी से देश की राजधानी नई दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. वाराणसी से नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन 759 किलोमीटर का सफर अत्याधुनिक और आरामदायक सुविधाओं के साथ पूरा करेगी.
1/9
काशी से दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर
वाराणसी से दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज हरी झंडी मिलने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम योगी करेंगे शुभारंभ.
2/9
कहां से होगी रवाना?
बनारस रेलवे स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी. वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होकर सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
3/9
दिल्ली से वाराणसी की टाइमिंग
दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
4/9
कितनी होगी दूरी?
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच ट्रेन करीब 759 किलोमीटर का सफर तय करेगी.
5/9
किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद में होगा.
6/9
कितना होगा टिकट का किराया?
थर्ड AC: ₹1,819
सेकंड AC: ₹2,349
फर्स्ट AC: ₹2,880
नोट: किराये पर GST अलग से देना होगा।
7/9
कितने कोच और कितनी सीटें?
ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे. इसमें 823 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होगी.
8/9
ट्रेन का नंबर क्या होगा?
वाराणसी से दिल्ली: 27421
दिल्ली से वाराणसी: 27422
9/9
सप्ताह में कब नहीं चलेगी ट्रेन?
वाराणसी से शुक्रवार और दिल्ली से शनिवार को ट्रेन का संचालन नहीं होगा.