)
दिल्ली के हौज खास इलाके में सड़क किनारे फूल और माला बेचने वाली एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. कुछ लोगों ने महिला पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस नेमामले का संज्ञान लिया है. साथ ही आरोपियों की पहचान करने के लिए टीम तैनात कर दी है.
जानकारी के अनुसार, ये घटना 8 नवंबर की है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे बैठकर फूल और मालाएं बेचती दिखाई दे रही है. सी दौरान कुछ युवकों ने उसके पास पहुंचते हैं. शुरुआत में उनमें से एक युवक महिला से बातचीत करता है, जबकि उसके साथ आए दो युवक कथित तौर पर डेंडों से उस पर हमला करने लगते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के साथ मारपीट के दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी करते हैं. इसी बीच एक दूसरा व्यक्ति वहां पहुंचता है. साथ ही बचाव करने आए लोगों पर डंडे से हमला कर देता है. इसके बाद महिला घायल हो जाती है.
इस मामले में दिल्ली के DCP अनंत किमार मित्तल ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि हौज खास थाने में अब तक इस घटना को लेकर कोई PCR कॉल या लिखित शिकायत नहीं मिली थी. हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खुद मामले का संज्ञान लिया है. आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है.
बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ बेचने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की. हालांकि, इस वजह की अभी आधिकारिक साफ नहीं हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. DCP ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पहचान होने पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.