App

दिवाली-छठ पूजा पर यात्रियों को राहत: दुर्ग और निजामुद्दीन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दमोह-सागर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चलगाने का फैसाल किया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी.

दिवाली-छठ पूजा पर यात्रियों को राहत: दुर्ग और निजामुद्दीन के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दमोह-सागर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Image Credit: दुर्ग और निजामुद्दीन के बीच स्पेशल ट्रेन 3-3 फेरे लगाएगी

दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पूजा स्पेशल यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी. स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से त्योहारी सीजन में घर आने-जाने वाले लोगों को कंफर्म सीट आसानी से मिल सकेगी.

दुर्ग से ये ट्रेन 1, 8 और 15 नवंबर (रविवार) को चलेगी और अगले दिन 2, 9 और 16 नवंबर को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन 2, 9 और 16 नवंबर को चलेगी और अगले दिन 3, 10 और 17 नवंबर को दुर्ग पहुंचेगी.

ट्रेन का शेड्यूल और समय

रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली ट्रेन (ट्रेन संख्या 08751) 1, 8 और 15 नवंबर (रविवार) को दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन (ट्रेन संख्या 08752) हजरत निजामुद्दीन से 2, 9 और 16 नवंबर (सोमवार) को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर में दुर्ग पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. ट्रेन दुर्ग से चलकर रायपुर (सुबह 11:20 बजे), उसलापुर (दोपहर 13:20 बजे), पेंड्रारोड (दोपहर 14:55 बजे), अनूपपुर (दोपहर 15:40 बजे), शहडोल (शाम 16:20 बजे), उमरिया (शाम 17:15 बजे), कटनी मुड़वारा (शाम 19:40 बजे), दमोह (रात 20:50 बजे), सागर (रात 22:00 बजे), झांसी (सुबह 03:25 बजे), आगरा (सुबह 07:10 बजे) और मथुरा (सुबह 08:55 बजे) स्टेशनों पर रुगेगी. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेन की शुरुआत से नियमित ट्रेनों में यात्रियों के दबाव को कम करने और वेटिंग क्लीयर करने में काफी मदद मिलेगी.

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार, दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें 2 सेकंड क्लास लगेज कम गार्ड एंड दिव्यांग कोच (SLRD), 4 जनरल, 11 स्लीपर कोच, 2 एसी थर्ड और 1 सेकंड एसी श्रेणी का कोच शामिल है. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार, आईआरसीटीसी या रेलवे के अधिकृत काउंटर से टिकट ले सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More