SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल दहला देने वाला कांड: रायपुर में बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग

रायपुर के बीरबीरा गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. गांव में पति-पत्नी की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

Written By Pooja
Published: Oct 09, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 09:20 AM IST
Join

राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के बीरबीरा गांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या का मामला सामने आया है. गांव में पति-पत्नी की सिर कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है. घटना की सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.  मृतकों की पहचान सदासी राम साहू और उनकी पत्नी आसबाती के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दंपत्ति गांव में अपने मकान में रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को आरंग थाना क्षेत्र के बीरबीरा गांव में एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली. इस सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शवों की जांच करने पर पुलिस को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है. आरंग पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

10 एकड़ जमीन पर खेती करते थे पति-पत्नी
मृतक दंपति 10 एकड़ जमीन पर खेती करते थे. उनके दो बेटे रायपुर में रहते और काम करते हैं और दो बेटियां भी हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में रहती हैं. शुरुआती जांच से यह हत्या का मामला लग रहा है और पुलिस ने अब इस मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है. मृतक व्यक्ति, सदासी राम साहू (65) साल के थे और उनकी पत्नी, आसबाती (62) साल की थीं. यह दंपत्ति गांव में एक घर में रहता था.

जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीण एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया, यह घटना आरंग पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले बिरबिरा गांव में हुई. पुलिस को दोपहर करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि वहां रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई है.  इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच से पता चला कि जोड़े की मौत हत्या का मामला है. हत्या के तरीके के बारे में उन्होंने बताया कि दंपति की हत्या किसी धारदार और नुकीली चीज से की गई थी. मौके पर पुलिस डॉग स्क्वॉड, FSL टीम और फिंगरप्रिंट टीम मौजूद थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: न कोई चश्मदीद-न गबाह...फिर भी नहीं बच पाए कातिल, सूरजपुर डबल मर्डर में 3 को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES